Latest

BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी

BHOPAL CRIME UPDATE : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला पार्क रेत घाट के पास चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब युवक पास की दुकान पर बाल कटवा रहा था

BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट

घायल ने खुद पुलिस को दिया बयान

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने खुद पुलिस को बयान दिया, जिसमें उसने बताया कि इस हमले में साहिल  नामक युवक सहित 4 से 5 अन्य लड़के शामिल थे। घायल के अनुसार, हमलावरों ने अचानक उस पर हमला किया।Delhi Murder: युवक के सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर टूट गई  सांसें; सीढ़ियों पर मिले खून के धब्बे - ncr A youth was murdered with knife  in mangolpuri of

हाथ, पीठ और पेट पर किए गए छुरी से वार

घायल ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ, पीठ और पेट पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलने पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तलाशी ले रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हमले के पीछे की वजह फिलहाल जांच का विषय बनी हुई है।

Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *