Latest

Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव

Narmadapuram Video Viral

हाइलाइट्स

  • नर्मदापुरम में दिनदहाड़े युवक की बेल्ट-लातों से पिटाई।
  • गुस्से में युवक ने सड़क से फेंके पत्थर महिला घायल।
  • गर्ल्स स्कूल गेट के पास हुई थी ये घटना।

Narmadapuram Video Viral : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम में गुरुवार शाम करीब 4.15 बजे एक युवक ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Vidisha Roadside Delivery : सड़क पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, कई कॉल के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस

बेल्ट और लातों से हमला

वीडियो में युवक पीड़ित को जमीन पर पटककर बेल्ट और लातों से मारता दिख रहा है। वह थप्पड़ भी मार रहा है। पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिर चुका है। युवक का गुस्सा इतना बेकाबू है कि लोगों के रोकने पर भी नहीं रुकता।

पत्थर फेंक महिला घायल

युवक ने सड़क से पत्थर उठाया और फेंका। यह पत्थर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को जा लगा। महिला घायल हो गई। वीडियो में यह साफ दिख रहा है।

MP SIR : SIR में फर्जी नाम कटवाने के आवेदन पर कलेक्टर की सफाई, चिंता न करें, सब नियमों से हो रहा

घटना कहां हुई

यह घटना गर्ल्स स्कूल के गेट के पास हुई। यहीं से होम साइंस कॉलेज जाने वाला रास्ता भी है। जिस युवती ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, उसे देखकर छेड़छाड़ या परेशान करने वाली हरकत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पीड़ित का हाल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह विक्षिप्त बताया जा रहा है। युवक ने उसे जमीन पर पटककर लगातार पीटा। एक युवती दौड़कर रोकने की कोशिश करती दिखी। बाद में अन्य लोग पहुंचे और मुश्किल से आरोपी को अलग किया।

Pulkit Tandon Viral Video : BJP मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का इस्तीफा, महिलाओं को पीटने के दो वीडियो हुए थे वायरल

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडियो के आधार पर आरोपी युवक और पीड़ित की पहचान की जा रही है। मारपीट की असली वजह पता लगाई जा रही है।

Bhopal Farzi Jamanat : 14 ईरानियों की जमानत रद्द , अदालत ने दिए FIR के आदेश

हर एंगल से जांच

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी युवक को न पुलिस का डर था और न समाज का। वह पूरी तरह आक्रोशित था। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी की तलाश और कार्रवाई होगी। वीडियो देखकर इलाके में आक्रोश है। लोग कह रहे हैं कि दिनदहाड़े ऐसी घटना होना बहुत गंभीर है। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *