Latest

BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

MP Rape
BHOPAL RAPE CASE : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में एक छात्र के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। और पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। जबकि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

सहेली ने आरोपी से करवाई थी पहचान

प्राप्त  जानकारी के मुताबिक , भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म । आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने इस घटना  को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक छात्रा को अपने साथ घुमाने लेकर गया , उसी दौरान कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

आरोपी युवक ने पहले शादी का वादा किया फिर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा।

इन सब के बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता रहा। और साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं।

Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव

इस घटना से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *