MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

MP NEWS UPDATES : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में केंद्रीय बजट के बाद राजनीति गरमाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उमंग सिंघार का कहना है कि मध्य प्रदेश में सब जानते हैं कि केंद्रीय कर में कटौती हुई है, जिस वजह से राज्य को नुकसान हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए बोलै है  कि बीजेपी मध्य प्रदेश को मायका बताती है, लेकिन ससुराल वाले मायके को भूल गए हैं। BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश ने केंद्र को 29 सांसद दिए है, इसके बावजूद न तो मध्य प्रदेश को और न ही उसके सांसदों को बजट में कोई खास फायदा मिला। जब बजट देने की बात आती है तो डबल इंजन सरकार सिंगल इंजन बन जाती है। आदिवासी-दलित योजनाओं और जल जीवन मिशन में कटौती का आरोप उमंग सिंघार का आरोप है कि सरकार एक व्यापारी के लिए सेमीकंडक्टर योजना ला रही है, जबकि आदिवासी और दलित परियोजनाओं के बजट में कटौती कर दी गई है।इसके साथ ही जल जीवन मिशन में भी कटौती की हुई है। उन्होंने कहा, “घर-घर मोदी, घर-घर पानी की बात होती है, लेकिन न मोदी आ रहे हैं और न पानी।” सिंहस्थ को बजट में नजरअंदाज किया गया उन्होंने कहा कि बीजेपी कुंभ और हिंदू धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती  बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर सवाल बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर हमला बोलते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी 365 दिन कैंपेन चलाकर झूठे दावे करती है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी किसान, युवा और महिलाओं के बीच जाकर बताए कि उन्हें क्या दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सदन में भी जनता के मुद्दों पर झूठ बोलती है और सवालों से बचती रहती है। एमपी बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की तैयारी एमपी के बजट सत्र को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह तैयार है। हर विभाग की कमजोरियों को सदन में उठाया जाएगा। प्रत्येक विधायक को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सके। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित वहीं, उमंग सिंघार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी राज्यों का ध्यान रखा गया है और मध्य प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा।

BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

हाइलाइट्स  प्रशासनिक तबादलों में मिली राजधानी भोपाल की कमान पहले बालाघाट जोन में IG के पद पर रहे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को लेकर भोपाल में बढ़ी उम्मीदें BHOPAL NEWS UPDATES: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को राजधानी भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में औपचारिक तरीके से पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वे निवर्तमान पुलिस कमिश्नर हरियाणरची मिश्र की जगह पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 29 जनवरी के तबादलों में मिली राजधानी की कमान राज्य सरकार द्वारा 29 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों किए गए , जिसके तहत संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए, जिसमें राजधानी भोपाल का नेतृत्व संजय कुमार को सौंपा गया। INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती  बालाघाट जोन से सीधे भोपाल की जिम्मेदारी नियुक्ति से पहले आईपीएस संजय कुमार बालाघाट जोन में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदस्थ थे। वहां से उन्हें सीधे भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बालाघाट जैसे संवेदनशील इलाके में उनकी सख्त और प्रभावी कार्यशैली की सराहना होती रही है। 2004 बैच के अनुभवी IPS अधिकारी संजय कुमार मध्य प्रदेश कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे सीधी भर्ती (RR – Regular Recruitment) के ज़रिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे और 27 दिसंबर 2004 को IPS सेवा में शामिल हुए। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत प्रोफाइल आईपीएस संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। उन्होंने एम.ए. (M.A.) तक शिक्षा ली है। वे एक शिक्षित, अनुशासित और मजबूत प्रशासनिक क्षमता वाले अधिकारी माने जाते हैं। सख्त और फील्ड-एक्सपीरियंस पुलिस विभाग में संजय कुमार की पहचान एक सख्त, अनुशासित और फील्ड एक्सपीरियंस वाले अधिकारी के रूप में रही है। कानून-व्यवस्था को लेकर उनका रुख हमेशा स्पष्ट और कड़ा रहा है। बालाघाट जोन में IG रहते निभाई अहम भूमिका संजय कुमार 8 जून 2022 से IG, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे। यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों और सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी भोपाल की कमान संभालने के बाद आईपीएस संजय कुमार से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साथ ही आधुनिक पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है। उनका अनुभव भोपाल पुलिस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती 

Indore Toxic Water

INDORE NEWS UPDATE : इंदौर। इंदौर नगर निगम की लापरवाही के कारण भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अबतक करीब 31 मौतों के बाद शहर में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि कुछ मरीजों का अभी भी अस्पतालों में इलाज जारी हैं। प्रशासन की तरफ से हालात नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसी दौरान शहर में सेहत से जुड़ा एक और बड़ा खतरा सामने आया है। यह खतरा भानगढ़ इलाको में नाले के दूषित पानी से होने वाली सब्जियों की खेती से जुड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है की यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा हैं। नाले के पानी से उगाई गई सब्जियां खुलेआम मंडियों में बिक रही हैं। नाले के ख़राब पानी से की जा रही सिंचाई भानगढ़ क्षेत्र में नाले के किनारे स्थित खेतों में लौकी, भिंडी, पालक , धनिया , गोभी, पत्तागोभी और टमाटर जैसी कई सब्जियों की खेती की जा रही है। सभी फसलों की सिंचाई नाले के दूषित पानी से ही की जाती है, जिसमें घरेलू कचरा, औद्योगिक अपशिष्ट, बैक्टीरिया और भारी धातुएं पाई जाती हैं। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल विशेषज्ञों ने बताया की , ऐसे पानी में ई-कोलाई, साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया साथ ही हेपेटाइटिस-ए व ई जैसे वायरस मौजूद होने की सम्भावना होती हैं, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। सब्जियों के अंदर पहुंचे कीटाणु दूषित पानी से सिंचाई करने की वजह से बैक्टीरिया और वायरस सब्जियों के अंदर तक बड़ी आसानी से समा जाते हैं। इन सब्जियां को बिना किसी जांच पड़ताल या रोक-टोक के बाजारों में पहुंचाया जाता हैं। इनका सेवन करने से डायरिया, पेचिश, टाइफाइड, हैजा और फूड पॉइजनिंग जैसी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्या सब्जियों को केवल धोना पर्याप्त होगा ?  विशेषज्ञों ने बताया है कि सब्जियों को सिर्फ पानी या उबले पानी से धोना बिलकुल पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इससे आंतरिक रूप से मौजूद कीटाणु नष्ट नहीं होते। सुरक्षित इस्तमाल के लिए सब्जियों को कम से कम तीन बार बहते पानी में धोना चाहिए। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक मिलाकर या पोटेशियम परमैग्नेट के घोल में कुछ समय तक भिगोना भी लाभकारी हो सकता है। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर अधिक असर नालों में मौजूद औद्योगिक अपशिष्ट में लेड, कापर, केडमियम और मरकरी जैसे भारी धातु हो सकते हैं। इनका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ता है और किडनी, लिवर, दिमाग सहित कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह खतरा और भी गंभीर है। मिट्टी की गुणवत्ता हो रही खराब कृषि विशेषज्ञ प्रो. आनंद हरसाना ने बताया की , नाले का पानी न सिर्फ फसलों को, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को भी नष्ट करता है। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति पर असर पड़ता है और भविष्य में खेती करना मुश्किल हो जाता है। दूषित मिट्टी में उगाई गई फसलें न सिर्फ खराब होती हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ाती हैं।

BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

MP Rape

BHOPAL RAPE CASE : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में एक छात्र के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। और पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। जबकि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सहेली ने आरोपी से करवाई थी पहचान प्राप्त  जानकारी के मुताबिक , भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म । आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने इस घटना  को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक छात्रा को अपने साथ घुमाने लेकर गया , उसी दौरान कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल आरोपी युवक ने पहले शादी का वादा किया फिर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। इन सब के बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता रहा। और साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं। Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव इस घटना से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।