सहेली ने आरोपी से करवाई थी पहचान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक , भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म । आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक छात्रा को अपने साथ घुमाने लेकर गया , उसी दौरान कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
आरोपी युवक ने पहले शादी का वादा किया फिर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा।
इन सब के बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता रहा। और साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं।
इस घटना से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
