हाइलाइट्स
- देर रात भारत टॉकीज रोड पातरा अंडर ब्रिज के पास लगी भीषण आग।
- 1 करोड रुपए से अधिक के माल के नुकसान होने का अंदाजा।
- फायर ब्रिगेड के साथ पोकलेन और जेसीबी मशीन कर रहे मालवा समेटने की मशक्कत।
Bhopal Timber Market Fire : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के पात्रा पुल स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब पौने 3 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर डेकोरेशन शोरूम में लगी और देखते ही देखते आरा मशीन तक फैल गई। लकड़ी का सामान होने से लपटें 50 फीट ऊपर उठ गईं और धुआं कई किलोमीटर दूर दिखाई दिया। आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की दीवार गिरने से 4 लोग घायल हो गए।
नगर निगम की बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार सहित भेल और पुलिस की 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोहे की टिन तक पिघल गईं। अनुमान है कि करोड़ों का नुकसान हुआ है। यह इलाका रेलवे ट्रैक से सिर्फ 50 मीटर दूर है, लेकिन ट्रेनें निर्बाध चलती रहीं।
MP Minister Report Card : मोहन सरकार के 2 साल ! बच्चों और महिलाओं के लिए कितना हुआ काम देखिए रिपोर्ट
आग कैसे फैली और घायल हुए
आग शोरूम में शुरू हुई और सटी आरा मशीन को चपेट में ले लिया। शुरुआती एक घंटे में आग इतनी भयानक थी कि टिन पिघल गई। आग बुझाने के दौरान मुख्य गेट पर पक्की दीवार गिर गई। इसमें जावेद, जुनैद समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, फिर हमीदिया रेफर किया गया। घायलों की हालत स्थिर है।
रेलवे ट्रैक के पास खतरा
आग वाली जगह रेलवे ट्रैक से महज 50 मीटर दूर है। आग के दौरान कई ट्रेनें गुजरीं, लेकिन यातायात प्रभावित नहीं हुआ। अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य सड़क बंद कर दी गई और बिजली काटी गई।
डेढ़ महीने पहले भी लगी थी आग
9 नवंबर को भी इसी मार्केट में आग लगी थी। तब 5-6 टॉल जल गए थे। 40 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में काबू पाया था। बार-बार आग लगने से मार्केट की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
MP Govt Job Vacancy : मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन
शिफ्टिंग की कवायद अधर में
टिंबर मार्केट शहर के बीच में है और मेट्रो रूट की अड़चन बन रहा है। शिफ्टिंग के लिए डेढ़ साल से प्रयास चल रहे हैं। 18 एकड़ जमीन और 5.85 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन मार्केट शिफ्ट नहीं हो सका। यह “बारूद का ढेर” जैसा है। शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन सटीक कारण पता नहीं। जांच जारी है।
यहां देखिये वीडियो