Congress Protest Indore : अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, इंदौर छावनी में निकाली जन अधिकार यात्रा

Congress Protest Indore : इंदौर। इंदौर की छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों और रहवासियों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक सड़क चौड़ीकरण को लेकर बढ़ा विवाद कांग्रेस का आरोप है कि छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों के साथ अन्याय किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को पहले 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का भरोसा दिया गया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान करीब 80 फीट तक तोड़फोड़ की गई, जिससे कई परिवार और व्यापारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना उचित योजना और सहमति के बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की, जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ा। Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम पर साधा निशाना जन अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मांग की कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में 60 फीट सड़क के आधार पर ही भवन नक्शों को मंजूरी दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पिंटू जोशी और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने प्रभावित नागरिकों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखने का भरोसा दिलाया। India LAC Forum 2026 : इंदौर से दुनिया तक व्यापार बढ़ाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव करेंगे फोरम का उद्घाटन “100 साल पुरानी धरोहर मिटाई जा रही” एडवोकेट विकास चौधरी कांग्रेस के एडवोकेट विकास चौधरी (वार्ड 33) ने भाजपा सरकार और नगर निगम पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन 100 वर्षों पुरानी धरोहर और बस्तियों को खत्म करने का काम कर रहा है। विकास चौधरी ने मांग की कि जिन परिवारों और व्यापारियों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार तत्काल उचित मुआवजा दे और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करे। कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की कही बात कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि प्रभावित लोगों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी ने साफ किया है कि नागरिकों के अधिकारों और न्याय के लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल
Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल। राजधानी भोपाल की लालघाटी स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं सूचना मिलते ही बैरागढ़ से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। Betul Crime News : बैतूल में हमशक्ल बनाकर हड़पी पैतृक जमीन, 8 साल बाद खुला राज; 4 गिरफ्तार
Bhopal Metro Accident : भोपाल मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही! करोंद चौराहे के पास गिरा पिलर, 11KV लाइन टूटने से मची अफरा-तफरी

Bhopal Metro Accident :भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। करोंद चौराहे के पास मेट्रो प्रोजेक्ट का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11KV) की बिजली लाइन भी टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बन गई। Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन पिलर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। पिलर गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सड़क पर गिरा 11KV बिजली तार हादसे के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया। बिजली तार गिरने के कारण आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। Poshan Prahari Abhiyan : हरदा में 400 बच्चे कुपोषित, प्रशासन ने शुरू की खास मुहिम; अधिकारी गोद लेकर देंगे पोषण सहायता यातायात डायवर्ट, जांच शुरू पुलिस ने करोंद इलाके में यातायात को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान आखिर ऐसी लापरवाही कैसे हुई। स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मेट्रो निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने मेट्रो निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। Indore News : इंदौर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, जिंसी क्षेत्र के रहवासियों ने लगाया सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप
Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Tikamgarh Crime News : टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात अज्ञात परिस्थितियों में एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। India LAC Forum 2026 : इंदौर से दुनिया तक व्यापार बढ़ाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव करेंगे फोरम का उद्घाटन मृतकों की पहचान चैनु घोष (65 वर्ष) और उनकी पत्नी पाना बाई घोष (63 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपति गांव से अलग अपनी जमीन पर बने मकान में रह रहे थे। सुबह घटना की जानकारी लगते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। दो साल से जमीन पर रह रहा था दंपति प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वह जमीन मृतक दंपति को उनके नाना द्वारा दी गई थी। इसी कारण बीते लंबे समय से परिवार के दूर के रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने में तीन बार विवाद और कहासुनी की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिससे तनाव लगातार बढ़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति पिछले करीब दो वर्षों से उसी जमीन पर रहकर खेती और देखरेख का काम कर रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद और गहरा गया। Poshan Prahari Abhiyan : हरदा में 400 बच्चे कुपोषित, प्रशासन ने शुरू की खास मुहिम; अधिकारी गोद लेकर देंगे पोषण सहायता परिजनों ने रिश्तेदारों पर जताया शक मामले में रतिभान घोष, उसके पिता विरन घोष समेत करीब आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की बड़ी वजह बताते हुए इन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जमीन विवाद सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल, मीनाक्षी नटराजन के नाम पर विरोध; बीजेपी ने भी बढ़ाया सस्पेंस गांव में डर और गुस्से का माहौल दोहरे हत्याकांड के बाद रामनगर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।