Latest

Tikamgarh Crime News : जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Bhopal Crime

Tikamgarh Crime News : टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात अज्ञात परिस्थितियों में एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

India LAC Forum 2026 : इंदौर से दुनिया तक व्यापार बढ़ाने की तैयारी, सीएम मोहन यादव करेंगे फोरम का उद्घाटन

मृतकों की पहचान चैनु घोष (65 वर्ष) और उनकी पत्नी पाना बाई घोष (63 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपति गांव से अलग अपनी जमीन पर बने मकान में रह रहे थे। सुबह घटना की जानकारी लगते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

दो साल से जमीन पर रह रहा था दंपति

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वह जमीन मृतक दंपति को उनके नाना द्वारा दी गई थी। इसी कारण बीते लंबे समय से परिवार के दूर के रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने में तीन बार विवाद और कहासुनी की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिससे तनाव लगातार बढ़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति पिछले करीब दो वर्षों से उसी जमीन पर रहकर खेती और देखरेख का काम कर रहे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद और गहरा गया।

Poshan Prahari Abhiyan : हरदा में 400 बच्चे कुपोषित, प्रशासन ने शुरू की खास मुहिम; अधिकारी गोद लेकर देंगे पोषण सहायता

परिजनों ने रिश्तेदारों पर जताया शक

मामले में रतिभान घोष, उसके पिता विरन घोष समेत करीब आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की बड़ी वजह बताते हुए इन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जमीन विवाद सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल, मीनाक्षी नटराजन के नाम पर विरोध; बीजेपी ने भी बढ़ाया सस्पेंस

गांव में डर और गुस्से का माहौल

दोहरे हत्याकांड के बाद रामनगर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *