हाइलाइट्स
- सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे भोपाल मेट्रो का शुभारंभ।
- पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी और 8 स्टेशन।
- 21 दिसंबर से आम जनता के लिए सेवा शुरू, रोज 17 ट्रिप।
Bhopal Metro Inauguration : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद भोपाल मेट्रो की शुरुआत हो रही है। करीब सात वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद आज शाम को मेट्रो सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी दिखाया जाएगा। भोपाल अब मेट्रो सिटी की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो शहर की नई पहचान बनेगी। यह परियोजना शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने और पर्यावरण अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
Bhopal Crime News : भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे
उद्घाटन कार्यक्रम की पूरी जानकारी
उद्घाटन समारोह शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और चुने हुए जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का विशेष संदेश प्रसारित किया जाएगा।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सुभाष नगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर एम्स तक का सफर करेंगे। यह सफर करीब 6.22 किलोमीटर लंबा होगा। इस दौरान वे मेट्रो की सुविधाओं का जायजा लेंगे और बाद में मीडिया से बातचीत भी करेंगे।
Bhopal Minor Rape : शर्मनाक! अब राजधानी में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी
पहले चरण में ये स्टेशन शामिल
भोपाल मेट्रो के प्राथमिक चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल आठ स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों के नाम हैं – सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स।
सभी स्टेशनों को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है, ताकि उद्घाटन का माहौल और यादगार बने। हालांकि कुछ बाहरी निर्माण कार्य जैसे साइनेज और फिनिशिंग अगले तीन महीनों तक चलते रहेंगे, लेकिन इससे यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Vidisha News : लव मैरिज से इतनी दिक्कत की पिता ने कर दिया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार
आम जनता के लिए 21 दिसंबर से शुरू होगी सेवा
मेट्रो सेवा का पूरा फायदा आम लोगों को 21 दिसंबर से मिलेगा। सुबह नौ बजे एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी। शुरुआती दिनों में रोजाना कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। स्टेशन से स्टेशन तक का सफर महज तीन से चार मिनट में पूरा हो जाएगा।
सभी स्टेशनों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और रैंप की व्यवस्था की गई है। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और एम्स स्टेशन को फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को आसानी होगी।
MP SIR Update : भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल
भोपाल के लिए क्यों महत्वपूर्ण है मेट्रो
यह मेट्रो परियोजना शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए शुरू की गई थी। इससे रोजाना हजारों लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे। पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि लोग निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करेंगे। भविष्य में मेट्रो को एयरपोर्ट और मंडीदीप तक विस्तार देने की योजना है। भोपालवासी लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
भोपाल मेट्रो के किराया टाइम टेबल जानने के लिए यहां क्लिक कीजिये…