हाइलाइट्स:
- कमला नगर में घर के अंदर अवैध हथियार फैक्ट्री।
- ऑर्डर पर अपराधियों को हथियार सप्लाई करते थे।
- छापेमारी में 75 छुरी और 4 तलवारें बरामद।
Bhopal Illegal Arms Factory : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 75 छुरी और 4 तलवारें बरामद हुईं। इस मामले में दो सगे भाइयों दुर्गेश विश्वकर्मा और चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों भाई बापू नगर इलाके के रहने वाले हैं।
MP Viral Video : बदमाशों के हौसले बुलंद, 17 साल के लड़के को मार- मार कर उतारा मौत के घाट
पहले भी जेल जा चुका आरोपी
थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि दोनों आरोपी पहले से छुरी और चाकू बनाने का काम करते थे। कुछ समय पहले पुलिस की सख्ती के कारण उन्होंने यह धंधा बंद कर दिया था। चंदन विश्वकर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह करीब डेढ़ साल पहले अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है।
बंद कमरे में भरे थे अवैध हथियार
पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दोनों भाई फिर से अवैध हथियार बनाने लगे हैं। मुखबिर की जानकारी पर मंगलवार रात पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। घर में एक बंद कमरे को खुलवाया गया तो वहां बड़ी संख्या में तैयार हथियार मिले। सभी हथियार एक कमरे में बंद करके रखे गए थे।
Bhopal Iron Scam : भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला उजागर, 240 मीटर नाली में 16 टन सरिया ‘खपा’
अपराधियों को होती थी सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ऑर्डर पर हथियार बनाते थे और उन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस कार्रवाई के डर से हथियार बाहर नहीं ले जा सके थे। आरोपी हर साइज की छुरियां और अलग-अलग डिजाइन की तलवारें बनाते थे। ये हथियार शहर के अपराधियों को सप्लाई किए जाते थे।
MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अब तक कितने हथियार बेचे जा चुके हैं और वे किन लोगों तक पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है।