हाइलाइट्स
- भोपाल नगर निगम में लोहा घोटाला।
- मात्र 240 मीटर लंबी नाली में ही खपा दिया गया 16 टन लोहा।
- कागजों पर ही बिछा दिया 16 हजार kg छड़ का जाल।
Bhopal Iron Scam : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के नगर निगम में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। वार्ड 53 में भेल संगम कॉलोनी की एक छोटी नाली के निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई है। यह नाली सिर्फ 240 मीटर लंबी और 3 फीट चौड़ी है, जिसे आरसीसी स्लैब से ढकने का काम किया गया। लेकिन निगम के रिकॉर्ड में इस काम के लिए 16,139 किलोग्राम सरिया (लोहा) इस्तेमाल होने का दावा किया गया है।
MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
13 लाख रुपये का बिल पास कराने की कोशिश
मामला सामने आने के बाद निगम के असिस्टेंट इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने बिना साइट विजिट के 13 लाख रुपये का बिल पास कराने की कोशिश की। जब शिकायत हुई तो 5 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया।
8 दिसंबर को साइट का निरीक्षण भी हुआ, लेकिन अब तक निगम कमिश्नर को कोर कटिंग रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। इससे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
छोटी नाली में 16 टन से ज्यादा सरिया लगना नामुमकिन
स्थानीय लोगों और पार्षदों ने इस काम की शिकायत की थी। उनका कहना है कि इतनी छोटी नाली में 16 टन से अधिक सरिया लगना नामुमकिन है। यह पैसा कागजों पर ही खर्च दिखाया गया लगता है। काम की गुणवत्ता भी खराब है और सरिया की असल खपत बहुत कम रही होगी।

पैसा बर्बाद करने वालों से हो वसूली
निगम प्रशासन ने कहा कि जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे लेकिन देरी से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। पार्षदों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पैसा बर्बाद करने वालों से वसूली की जाए।
Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा
बता दें कि, नगर निगम में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां विकास कार्यों में अनियमितता पाई गई है। इस बार का घोटाला लोहे की खपत से जुड़ा है, जो निर्माण में महंगा सामान है। अगर जांच में गड़बड़ी साबित हुई तो बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।