Latest

CM Press Conference Live : मध्यप्रदेश सरकार के दो साल, सीएम दे रहे जनता को कामकाज की रिपोर्ट

CM Mohan Yadav

CM Press Conference Live : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य की मोदी-यादव सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नक्सलवाद और नदी जोड़ो परियोजनाओं को लेकर सीएम बेहद आक्रामक दिखे।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा, “आजादी के बाद से 2014 तक ज्यादातर समय केंद्र और कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें रहीं। नक्सलवाद को पनपने दिया गया, कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। मोदी जी के नेतृत्व और अमित शाह जी की रणनीति से नक्सलवाद को डेडलाइन दी गई।

इंतजार खत्म, अब मेट्रो का रोमांच: मेट्रो में बैठकर भोपाल घूमेंगे देश के कई केंद्रीय मंत्री आप भी कर लीजिए तैयारी

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में बालाघाट, मंडला, डिंडोरी जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में हमारे अफसरों ने खुद मांगकर पोस्टिंग ली और टारगेट पूरा किया। आखिरी दिनों में नक्सलियों के फोन टैप किए गए तो बात होड़ की थी कि पहले सरेंडर कौन करेगा। आज मध्य प्रदेश नक्सल-मुक्ति की दहलीज पर खड़ा है।”

सीएम मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि, नदी जोड़ो परियोजनाओं पर बोलते हुए सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने जल संकट और अंतर-राज्य विवाद दोनों को खत्म करने का ऐतिहासिक काम किया है।

Sehore Fire Incident : बमूलिया गांव में आग का तांडव, आशा कार्यकर्ता का घर जला, हजारों का सामान खाक

“केन-बेतवा लिंक परियोजना दशकों से अटकी थी – हमने शुरू की। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अपने आप में इतिहास है। इन परियोजनाओं से न केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान का जल संकट दूर होगा, बल्कि दोनों राज्यों के बीच पानी का पुराना विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया।”

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास का ऐसा रास्ता निकाला है कि आज पूरी वैश्विक व्यवस्था भारत के साथ जुड़ रही है। चाहे जल संरक्षण हो, नदियों को जोड़ना हो या नक्सलवाद का खात्मा – हर मोर्चे पर भारत आगे बढ़ रहा है।

MP News : जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र! चाचा-चाची ने बीमा क्लेम के लिए बनवाया डेथ सर्टिफिकेट, अब तक नहीं हुई FIR

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ वादे किए, काम नहीं किया। अब जनता देख रही है कि मोदी जी और हमारी डबल इंजन सरकार वादों को पूरा कर रही है।

सीएम मोहन यादव ने किसानों की समस्या खाद पर कहा कि, खाद संकट से निपटने के लिए मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। इसके लिए दो जिलों में खाद बनाई जाएगी। सीएम ने कहा, खाद का कारखाना सागर में शुरू हो जाए तो इससे बड़ा आश्चर्य क्या होगा। एमपी में खाद की खपत के लिए हम दूसरे देश या राज्यों पर निर्भर नहीं होंगे। सागर और अलीराजपुर हम खाद बनाएंगे बस केंद्र सरकार की अनुमति बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *