Latest

Narmadapuram News : 7 महीने का मासूम नाली में गिरा, दर्दनाक मौत, तीन बहनों का था इकलौता भाई

Narmadapuram News

Narmadapuram News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुरा गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मात्र सात महीने का मासूम देव यादव घर के बाहर खेलते-खेलते खुले नाले में जा गिरा और उसकी जान चली गई। वह तीन बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम

परिजनों ने बताया कि देव हाल ही में घुटनों के बल चलना सीख गया था और घर में इधर-उधर रेंगता-घूमता रहता था। गुरुवार शाम को मां और बड़ी मां घर के अंदर काम कर रही थीं। तभी देव अचानक नजरों से ओझल हो गया।

जब स्कूल से उसकी तीनों बहनें घर लौटीं तो उन्होंने भाई को नहीं देखा। पूरे घर में हड़कंप मच गया। सबने मिलकर बच्चे को ढूंढना शुरू किया। कुछ ही मिनटों बाद घर के ठीक बाहर बनी खुली नाली में देव का शव मिला।

Betul Farmers Road Blockade : पचधार डैम से पानी छोड़ो, मक्का MSP पर खरीदो… किसानों का उग्र प्रदर्शन

परिजन उसे तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मुंह और नाक से पानी निकल रहा था, जिससे लगता है कि नाली में गिरते ही उसका दम घुट गया।

शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया और दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए।

Vidisha News : बिजली तार चोरी का बड़ा खुलासा, भोपाल का पांच सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह दुर्घटना लग रही है। मर्ग कायम कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *