Latest

Betul Suicide Case : दुआओं में याद रखना… प्रेम प्रसंग में होटल संचालक ने की आत्महत्या

Betul Suicide Case

Betul Suicide Case : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में एक दुखद घटना में होटल संचालक अमित परवलकर (28) ने रविवार देर रात गंज थाना क्षेत्र में अपने बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित जिला अस्पताल के रिटायर्ड ड्रेसर के छोटे बेटे थे और ‘आई का भोजनालय’ नाम से होटल चलाते थे। गंज थाना टीआई नीरज पाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।

Indore News : इंदौर में धार्मिक विवाद, गीता के पन्नों का अपमान; VHP ने की कार्रवाई की मांग

ये है पूरा मामला

घटना 7 सितंबर 2025 की देर रात हुई। परिजनों को रात 10:30 बजे अमित के फांसी पर लटकने की जानकारी मिली। परिजनों ने तुरंत गंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। अमित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था और गंज क्षेत्र में अपना होटल चलाता था। वह दो भाइयों में छोटा और पांच बहनों का इकलौता भाई था।

Ratlam News : रतलाम में कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरने पर सतीश चौहान निलंबित, बवाल के बाद FIR दर्ज

फेसबुक पोस्ट – दुआओं में याद रखना…

आत्महत्या से एक दिन पहले अमित ने गुस्से में घर की खिड़की का कांच तोड़ दिया था, जिससे उसके हाथ में चोट भी लगी थी। घटना से कुछ समय पहले उसने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखा, “अब अमित को दुआओं में सब याद रखना।” इस पोस्ट ने उसके मानसिक तनाव की ओर इशारा किया।

MP Government Loan : लाड़ली बहनों और सेवा पर्व के लिए MP सरकार फिर लेगी 4 हजार करोड़ का लोन, कुल कर्ज 4.53 लाख करोड़ के पार

गंज थाना टीआई नीरज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Betul Suicide Case
Betul Suicide Case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *