Latest

Ratlam News : रतलाम में कचरा वाहन से मृत बछड़ा गिरने पर सतीश चौहान निलंबित, बवाल के बाद FIR दर्ज

Ratlam Dead Calf Controversy

Ratlam Dead Calf Controversy : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में नगर निगम के कचरा वाहन से गाय का मृत बछड़ा गिरने का मामला गरमाया हुआ है। इस घटना ने शहर में हंगामा मचा दिया, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने वार्ड दरोगा सतीश चौहान को निलंबित कर दिया और दो जोन प्रभारियों पर्वत हाड़े और तरुण राठौड़ को नोटिस जारी किया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान की शिकायत पर कचरा वाहन ड्राइवर सादीक कुरैशी और हेल्पर करण गौसर के खिलाफ डीडी नगर पुलिस थाने में BNS धारा 272 के तहत FIR दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?
8 सितंबर 2025 को सागोद रोड पर जैन स्कूल के सामने वाली गली में नगर निगम के कचरा वाहन से एक गाय का मृत बछड़ा सड़क पर गिर गया। बछड़े को बोरे में बंद करके वाहन में रखा गया था, लेकिन ड्राइवर ने बोरा गिरने के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी। इस घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और मृत बछड़े को लेकर नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। सुनवाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने सागोद रोड पर चक्काजाम कर दिया।

MP Government Loan : लाड़ली बहनों और सेवा पर्व के लिए MP सरकार फिर लेगी 4 हजार करोड़ का लोन, कुल कर्ज 4.53 लाख करोड़ के पार

नगर निगम की कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वार्ड दरोगा सतीश चौहान को निलंबित कर दिया। इसके अलावा, जोन प्रभारी पर्वत हाड़े और तरुण राठौड़ को नोटिस जारी किया गया, जिसमें तीन दिन में संतुष्टिपूर्ण जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। महापौर प्रहलाद पटेल भी मौके पर पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

VHP और बजरंग दल की शिकायत

VHP और बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान ने डीडी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि कचरा वाहन ड्राइवर सादीक कुरैशी (निवासी मोमिनपुरा, कसाई मंडी) और हेल्पर करण गौसर (निवासी सिलावटों का वास) ने अज्ञात गोपालक से मृत बछड़ा लेकर कचरा वाहन में रखा।

MP Seva Parv : सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक: सेवा पर्व और पीएम मोदी के धार दौरे पर चर्चा

छाजेड भवन के सामने सागोद रोड पर यह बछड़ा वाहन से गिर गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ड्राइवर और हेल्पर जानते थे कि मृत बछड़ा मानव जीवन के लिए संक्रामक रोग फैला सकता है, फिर भी उन्होंने यह कृत्य किया।

दो घंटे तक हंगामा

VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता, जिनमें योगेश चौहान, दीपक प्रजापत, गजेंद्र सिंह शक्तावत और राहुल चौधरी शामिल थे, ने मृत बछड़े को उठाकर नगर निगम ले गए। वहां करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ और हाथापाई की नौबत आ गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

बाद में बछड़े को जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाकर दफनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिस गोपालक ने बछड़े को वाहन में रखा, उसे सामने लाया जाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच हो। उन्होंने ड्राइवर और हेल्पर पर रुपए लेकर मृत बछड़ा ले जाने का भी आरोप लगाया।

Child Theft Gang : बच्चा चोरी करके बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 6 बच्चे हुए बरामद और 12 आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *