Latest

Student Protest Bhopal: भोपाल में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, देशभर में आंदोलन का ऐलान

Student Protest Bhopal

Student Protest Bhopal: भोपाल। भोपाल में NSUI की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र हितों, परीक्षा व्यवस्था और बढ़ते मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक अंशुल त्रिवेदी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे।

NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के 28 शहरों में एक साथ की गई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं को लेकर एक बड़ा अभियान है जिसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

Fake Birth Certificate: नर्मदापुरम जिला अस्पताल में जन्म प्रमाण-पत्र घोटाले का खुलासा, सरकारी पोर्टल से जारी हुए फर्जी सर्टिफिकेट

परीक्षा दबाव और आत्महत्या के मामलों पर चिंता

अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि आज परीक्षा का दबाव इतना बढ़ गया है कि छात्र गंभीर मानसिक तनाव में आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि NEET पेपर लीक मामले के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

“सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या” का आरोप

उन्होंने कहा कि यह केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि “सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या” है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कॉलेजों में ‘नो सुसाइड कैंपेन’ चलाया जाएगा ताकि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत किया जा सके।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आज अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज ले रहे हैं, लेकिन पेपर लीक और भर्ती में गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को छात्रों के मुद्दों पर बड़ा कार्यक्रम होगा और संसद भवन तक मार्च निकाला जाएगा।

Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *