Latest

Betul News: उफनती नदी में समा गई बाइक, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; अगले दिन झाड़ियों में मिले शव

Betul News

Betul News: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चिचोली थाना क्षेत्र की उफनती चंपा नदी में बाइक समेत बह जाने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। जानकारी के तहत, दोनों सोमवार शाम घर लौट रहे थे, लेकिन पानी में डूबे रपटे को पार करने की कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई। और मंगलवार सुबह दोनों के शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे मिले।

लोगों ने रोकाने पार भी ग्रामीण नहीं रुके

जानकारी के अनुसार, सिप्लाई गांव निवासी राजेश बिहारे (42) और दद्दू धुर्वे (40) देवपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान चंपा नदी का जलस्तर काफी बढ़ चुका था और रपटा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कुछ देर रुकने और पानी का बहाव कम होने का इंतजार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बाइक के साथ रपटा पार करने की कोशिश की। तेज बहाव के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों नदी में बह गए।

Jeevansathi Scam: जीवनसाथी डॉट कॉम पर मिला ‘दूल्हा’ निकला ठग, ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर युवती से 26.86 लाख ऐंठे

सुबह झाड़ियों में मिले शव

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रातभर दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फिर मंगलवार सुबह कुंवर देव टेकड़ा के पास नदी किनारे झाड़ियों में दोनों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलने पर चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेज दिया।

साथ ही बताया जा रहा है कि राजेश बिहारे देवपुर मार्ग पर पंचर बनाने की दुकान चलाते थे, जबकि दद्दू धुर्वे खेती-किसानी से जुड़े थे। दोनों की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लगातार बारिश के चलते बैतूल जिले के कई नदी-नाले और रपटे उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रपटों और पुलों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। पानी कम होने तक सुरक्षित स्थान पर इंतजार करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *