Latest

Pachmarhi Road Accident: नर्मदापुरम के पास भीषण हादसा, पचमढ़ी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो बनी मौत का कारण, शिक्षक परिवार समेत 5 की मौत, 2 घायल

Pachmarhi Road Accident

Pachmarhi Road Accident: नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पचमढ़ी के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मटकुली–पिपरिया मार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Raisen News : रायसेन का बारना बांध टूटी दीवारों के बीच सवालों में घिरा, भारी बारिश में हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे में नर्मदापुरम निवासी शिक्षक प्रदीप धुर्वे (48), उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे और उनका 8 साल का मासूम बेटे अक्षत की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को एक झटके में खत्म कर दिया। इसके अलावा पंचम ठाकुर (55) और कुलदीप ठाकुर (40) की भी मौत हुई है।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

साथ ही इस हादसे में आकाश धुर्वे (25) और शरद उइके (21) गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल शरद उइके ने बताया कि उनके जीजा प्रदीप धुर्वे एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे और परिवार के साथ तामिया घूमने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।

CM MOHAN YADAV : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बाइक को बचाने में बिगड़ा संतुलन

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। मटकुली के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *