Latest

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार रुक बदल रहा है। कई जिलों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 19 जून के बीच मानसून प्रदेश में पहुंचने की आशंका है।

वहीं मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई बड़े शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हालांकि कुछ इलाकों में गर्मी और उमस अभी भी बनी रह सकती है।

Sehore Weather News : सीहोर में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 18 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 22.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यानी अब तक करीब 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के 55 जिलों में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, विदिशा, बैतूल, देवास, धार, खंडवा और कई अन्य जिले शामिल हैं।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोकनगर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पन्ना, छतरपुर, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

सोमवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। भोपाल और सागर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।

MP Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर रहेगी नजर, तबादला अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य नीति पर हो सकता है बड़ा निर्णय

बड़े शहरों में तापमान गिरा

बारिश का असर प्रदेश के बड़े शहरों में भी देखने को मिला।

भोपाल – 34.5 डिग्री सेल्सियस
इंदौर – 37.1 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन – 38 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर – 38.7 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर – 39.2 डिग्री सेल्सियस

भोपाल बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा।

कुछ जिलों में तेज धूप की सम्भावना

मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, झाबुआ, रीवा, सतना और सिंगरौली समेत कुछ जिलों में तेज धूप निकल सकती है। ऐसे में वहां गर्मी और उमस बनी रह सकती है।

Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

18-19 जून तक मानसून की आशंका

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यह बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की तरफ से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो 18 या 19 जून तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके बाद कई इलाकों में नियमित बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

बारिश और मानसून की खबर से किसानों में खुशी है। अच्छी बारिश होने पर खरीफ फसलों की बुवाई आसान होगी और जल स्रोतों में भी पानी बढ़ेगा। किसानों को उम्मीद है कि इस बार खेती के लिए मौसम साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *