Latest

Ujjain news Today : उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? घर के गेट पर मिला मांस, CCTV खंगाल रही पुलिस

Ujjain news Today : उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर के बाहर मांस का टुकड़ा मिलने मामला सामने आया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्राप्त जानकारी से मालूम हुआ कि, गांधी नगर निवासी स्नेहलता गुप्ता सुबह घर की साफ-सफाई के बाद कुछ समय के लिए अंदर गई थीं। जब वह दोबारा बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के गेट के पास मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया

स्थानीय लोगों में आक्रोश, माहौल बिगाड़ने के आरोप

स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध और आपत्तिजनक बताते हुए आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने इसे बकरीद या ईद जैसे मौके से जोड़ते हुए इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस का टुकड़ा वहां किसने और किस मकसद से रखा।

पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV से जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल

घटना के बाद एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने को कहा है।

वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *