Latest

Sunday power cut : नर्मदापुरम में रविवार सुबह बिजली का बड़ा झटका, आधे शहर में साढ़े तीन घंटे रहेगी कटौती

Sunday power cut

 Sunday power cut : नर्मदापुरम।  रविवार सुबह नर्मदापुरम के आधे शहर में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस की वजह से सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में घरों से लेकर बाजार और सरकारी दफ्तरों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है।

बिजली कंपनी जोन-2 के मुताबिक नई 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट, हाउसिंग बोर्ड, आईटीआई, प्रोफेसर कॉलोनी, मालाखेड़ी, नर्मदा टाउन, सदर बाजार और सेठानी घाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।

Ashoknagar news : अशोकनगर जिला अस्पताल में थप्पड़कांड, आउटसोर्स मैनेजर से मारपीट CCTV में कैद

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

कोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, आरसीसी मॉल, कोठी बाजार, जिला जेल, पुलिस लाइन, कमिश्नर कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ, पटवारी कॉलोनी, बाबई रोड, कालिका नगर, बैंक कॉलोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तवा कॉलोनी, शांतिनगर, मीनाक्षी चौक, गिन्नी कंपाउंड, गल्ला मंडी, तिवारी कॉलोनी, नारायण नगर, फॉरेस्ट डिपो, कोठी बाजार, होमगार्ड ऑफिस, व्यंकटेश परिसर, मंगलमय परिसर, डिवाइन सिटी, चक्कर रोड, सांई विहार कॉलोनी, आजाद चौक, कलेक्टर बंगला, पांच बंगला, कुलामढ़ी रोड, आनंद नगर, नर्मदा विहार, एनएमबी कॉलेज, गैरिज लाइन, सदर बाजार, बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी, सतरस्ता, अमर चौक, सेठानी घाट, एसपी ऑफिस के पास, मोरछली चौक, इतवारा बाजार, ताराहाता, एकता चौक और सराफा चौक समेत कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य को देखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

108 ambulance issue : सीहोर में दम तोड़ रहीं 108 एंबुलेंस, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *