Latest

Twisha Case : ट्विशा मौत मामले में नया मोड़, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, फरार पति पर लुक आउट नोटिस जारी

twisha case

Twisha Case : भोपाल। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। मामले में बढ़ते विवाद और लगातार उठ रहे सवालों के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र भेजकर निष्पक्ष, त्वरित और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही 7 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है।

आयोग ने मांगी ये अहम जानकारियां

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस और प्रशासन से मामले में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें शामिल हैं:

  • FIR में लगाई गई धाराएं
  • फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी की स्थिति
  • आरोपी का पासपोर्ट इंपाउंड करने की कार्रवाई
  • CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच
  • फॉरेंसिक सबूतों पर हुई कार्रवाई
  • पीड़िता के परिवार की सुरक्षा व्यवस्था

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिवार पर किसी भी तरह का दबाव या धमकी न आने दी जाए।

Crime News : विदिशा में 1 करोड़ की डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार: 4 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

फरार पति पर लुक आउट नोटिस जारी

इधर, भोपाल पुलिस ने ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि एसआईटी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के गले पर मिले निशान बेल्ट से फांसी लगाने जैसे बताए गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि यदि परिवार दूसरी पोस्टमार्टम जांच चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

11 मई को हुई थी ट्विशा की संदिग्ध मौत

ट्विशा शर्मा की 11 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वह गर्भवती थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही समर्थ सिंह फरार है।

भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों की बाइक रैली

ट्विशा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को भोपाल में बड़ी संख्या में रिटायर्ड सैनिकों ने बाइक रैली निकाली। पूर्व सैनिक लाल परेड ग्राउंड पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। रैली के बाद रिटायर्ड जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्पेशल डीजी अनिल कुमार शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Murder Case today : सेल्टिया हत्याकांड का इनामी आरोपी पुणे से गिरफ्तार: युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका था

परिवार की 5 मांगें प्रशासन के सामने रखीं

रिटायर्ड जनरल ने बताया कि:

  • मामले की निष्पक्ष जांच हो
  • आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो
  • परिवार को सुरक्षा मिले
  • जांच पर किसी प्रकार का दबाव न हो
  • सभी सबूतों की वैज्ञानिक तरीके से जांच हो

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा।

पूर्व सैनिकों ने पुलिस पर उठाए सवाल

रैली में शामिल रिटायर्ड विंग कमांडर ने कहा कि यदि सैनिक परिवारों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो इसका असर जवानों के मनोबल पर पड़ेगा। उन्होंने ट्विशा पर लगाए गए ड्रग्स संबंधी आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि यह आरोपी पक्ष की खुद को बचाने की कोशिश हो सकती है। पूर्व सैनिकों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद अब तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हो पाया।

Road Accident : रायसेन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, मौके पर टूटी सांस

 “ट्विशा सिर्फ भोपाल नहीं, देश की बेटी”

सुबेदार मेजर आरके गुप्ता ने कहा कि मामले में शुरू से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि:

  • पोस्टमार्टम जल्दी कराया गया
  • FIR में देरी हुई
  • कई तथ्य संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि ट्विशा सिर्फ भोपाल की नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है और सभी लोग इंसाफ की लड़ाई के लिए एकजुट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *