MP Medical Store Strike : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी। राजधानी भोपाल में करीब 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। यह बंद All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुलाया गया है।
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी इस बंद का समर्थन करेंगे।
Indore News : इंदौर में दर्दनाक हादसा, बंद कार में दम घुटने से 4 साल की मासूम की मौत
ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल
एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के वितरण का खतरा बढ़ रहा है। उनका मानना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के घर-घर दवाओं की सप्लाई मरीजों की सेहत के लिए गंभीर जोखिम बन सकती है।
व्यापारियों ने कहा कि यह केवल व्यवसाय का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है।
अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर इस बंद से मुक्त रहेंगे, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे 20 मई से पहले अपनी जरूरी दवाएं खरीद लें।
Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
प्रमुख मांगें
- ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण
- भारी डिस्काउंट देने वाली कॉरपोरेट कंपनियों पर रोक
- नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कार्रवाई