Latest

NEET Exam : भोपाल में NEET UG पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET UG

NEET Exam : भोपाल।  भोपाल में NEET UG परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। राजधानी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और तराना विधायक महेश परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Twisha Case : भोपाल में ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, 6 अधिकारी करेंगे जांच

मशाल जुलूस निकालकर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल में मशाल जुलूस निकालते हुए परीक्षा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

जीतू पटवारी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि NEET UG परीक्षा के कथित पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।

कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा से जुड़े विवादों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि NEET UG परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसके बाद परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल और विरोध प्रदर्शन सामने आ रहे हैं।

Betul Accident : बैतूल में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी क्रेटा कार, तीन युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *