Latest

Twisha Case : भोपाल में ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी गठित, 6 अधिकारी करेंगे जांच

Twisha Sharma Case

Twisha Case : भोपाल।  भोपाल में चर्चित ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एसआईटी का गठन करते हुए जांच को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

6 पुलिस अधिकारियों की टीम करेगी जांच

गठित एसआईटी में कुल 6 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एसीपी रजनीश कश्यप को सौंपी गई है, जिन्हें एसआईटी प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर सुनील दुबे, सब इंस्पेक्टर वासुदेव सविता, सब इंस्पेक्टर संजय दुबे समेत दो अन्य सब इंस्पेक्टर टीम का हिस्सा होंगे।

Farmer Registration : प्रदेश में खाद-बीज की कमी नहीं, किसान ऑनलाइन पंजीयन कर लें उर्वरक प्राप्त.. कृषि विभाग

हर पहलू की होगी गहन जांच

पुलिस विभाग के अनुसार, एसआईटी मामले के हर पहलू की गहन जांच करेगी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ट्विशा की मौत को लेकर सामने आए तथ्यों, सबूतों और अन्य पहलुओं की विस्तार से पड़ताल की जाएगी। जांच टीम सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *