Farmer Registration : भोपाल। प्रदेश सरकार किसानों को खाद और उर्वरक की कमी से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कृषि विभाग किसानों से ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील कर रहा है, ताकि समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जा सके। सरकार का कहना है कि प्रदेश में खाद और उर्वरक की कोई कमी नहीं है और जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
कृषि विभाग ने किसानों को दिया आश्वासन
भोपाल में कृषि विभाग की उप संचालक सुनीता ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खाद और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसानों को जितनी जरूरत होगी, उतनी मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसानों को सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी होगा। विभाग का कहना है कि पंजीयन के माध्यम से खाद वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
बटाई पर खेती करने वालों को भी मिलेगा लाभ
कृषि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो किसान बटाई पर जमीन लेकर खेती करते हैं, उन्हें भी खाद और उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी किसान को खाद की कमी का सामना न करना पड़े और खरीफ सीजन में खेती प्रभावित न हो।
Power Crisis : ग्यारसपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान, भीषण गर्मी में कूलर-पंखे बने शोपीस