Latest

MP Weather : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

MP Heatwave Alert

MP Weather : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है।

कई जिलों में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं नौगांव में तापमान 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शाजापुर, सागर, खरगोन, रायसेन, श्योपुर, नरसिंहपुर, गुना, खजुराहो, रतलाम, दतिया, दमोह और टीकमगढ़ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रदेश के कुल 12 शहरों में पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Kolar Road Accident : भोपाल के कोलार रोड पर खड़ी SUV में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

बड़े शहरों में भी गर्मी का असर

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 43.2 डिग्री, इंदौर में 41.1 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और ग्वालियर में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है। तेज धूप और हीटवेव जैसी स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *