Latest

Kolar Road Accident : भोपाल के कोलार रोड पर खड़ी SUV में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Kolar Road Accident

Kolar Road Accident : भोपाल।   भोपाल के कोलार रोड इलाके में शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चूनाभट्टी रेस्ट हाउस के आगे स्थित गार्डन रेसिडेंस के पास सड़क किनारे एक एसयूवी कार खड़ी थी। दोपहर करीब 3:30 बजे कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की ‘परफॉर्मेंस टेस्ट’ शुरू, मंत्रियों की होगी समीक्षा

10 फीट तक उठीं आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक दिखाई दे रही थीं। लोगों को डर था कि कहीं कार में ब्लास्ट न हो जाए। घटना की सूचना मिलते ही कोलार फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

पास में था चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर

जिस जगह आग लगी, उसके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर भी मौजूद था। साथ ही आसपास रहवासी इलाका होने की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा के चलते रास्ते का एक हिस्सा बंद करना पड़ा।

कार के टायर भी जले

प्रत्यक्षदर्शी राहुल सिंगाड़िया ने बताया कि आग की वजह से कार के टायर भी जल गए थे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *