Latest

Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा

Indore News

Indore News : इंदौर।   इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार सुबह उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह और भाजपा नेत्री उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर तीखी बहस हो गई।

जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे के दौरान रेसीडेंसी कोठी में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी वहां पहुंचीं और मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर बातचीत तेज हो गई।

Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

“मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं”

चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने उषा ठाकुर से कहा,
“मेरी बहन, मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं। आप तो पहले हिंदू-हिंदू करती थीं, मेरे कहने पर ही आपने सनातन शब्द स्वीकार किया।”

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने खुद को सनातनी बताते हुए कहा,
“मैं जितना सनातनी हूं… तुमने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? तुम एकादशी का व्रत करती हो क्या?”

बताया जा रहा है कि इस सवाल पर उषा ठाकुर ने सिर हिलाकर ‘नहीं’ में जवाब दिया।

“व्यक्तिगत रूप से सनातनी, सार्वजनिक रूप से नहीं”

उषा ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से तो सनातनी हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा नजर नहीं आता।

इस पर दिग्विजय सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं।”

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस के दौरान वहां मौजूद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे घटनाक्रम को देखा। घटना का वीडियो और बातचीत अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Bhopal Fire News : भोपाल के पुराने शहर में देर रात आग, फल के ठेले जले; MLA आतिफ अकील ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *