Uzbek Woman Arrested : भोपाल। भोपाल के शाहपुरा इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बिना वैध वीजा के किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल के एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
एक साल पहले खत्म हो चुका था वीजा
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का वीजा करीब एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान बखरोमोवा निलोफर के रूप में बताई। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसका वीजा एक्सपायर पाया गया।
Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई
पड़ोसियों को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलोचन नगर में रहने वाले मकान मालिक ने किराएदार साजिद हुसैन खान को फ्लैट खाली करने के लिए कहा था। सोमवार को जब साजिद फ्लैट से सामान लेकर निकल रहा था, तभी पड़ोसियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
युवक के बुलावे पर भोपाल आई थी महिला
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला करीब 8 से 10 दिन पहले साजिद के बुलावे पर भोपाल आई थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और विदेशी नागरिक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।