Narmadapuram News : माखननगर में केबल चोर गिरफ्तार, किसानों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Narmadapuram News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में खेतों से पानी की मोटर, स्टार्टर और केबल चोरी करने के मामले में किसानों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से करीब 40 हजार रुपए कीमत के 5 स्टार्टर और बिजली के तार बरामद किए गए हैं। ग्राम फुरतला में मंगलवार रात किसानों ने खेत के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदू राजपूत (30 वर्ष), पिता इंद्रराज सिंह राजपूत, निवासी फुरतला के रूप में हुई है। Fire Incident : वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग, खरीदी केंद्र पर मची अफरा-तफरी 6 किसानों के खेतों में चोरी की बात कबूली पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने आसपास के लगभग 6 किसानों के खेतों से स्टार्टर और केबल चोरी किए थे। इसके बाद किसानों ने उसे माखननगर पुलिस को सौंप दिया। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं और अब रात में खुद अपने खेतों की निगरानी कर रहे हैं। माखननगर थाना पुलिस के एएसआई अशोक काटोले ने बताया कि किसान सुनील राजपूत की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। 20 दिनों में तीसरा मामला पिछले 20 दिनों में यह तीसरी चोरी की घटना है जिसमें ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इससे पहले सिमरोदा और आरी गांव में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Fire Incident : वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग, खरीदी केंद्र पर मची अफरा-तफरी

Fire Incident : रायसेन। वेयरहाउस परिसर में खरीदी केंद्र पर लाइन में खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। घटना के दौरान खरीदी केंद्र पर मौजूद किसानों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठ रही थीं। लाइन में खड़ा था ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार बिंजा निवासी संजू साहू का ट्रैक्टर-ट्रॉली अन्य वाहनों के साथ खरीदी केंद्र पर लाइन में खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर से अचानक चिंगारी निकली और आग फैल गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत शोर मचाकर अन्य किसानों को वहां से दूर किया। CBSE Result 2026 : CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आग फैलने की आशंका को देखते हुए चालक ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को वेयरहाउस परिसर से बाहर निकाल लिया। इससे खरीदी केंद्र पर खड़े अन्य वाहनों और गेहूं को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया और गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक और अन्य किसानों ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। किसानों ने आग लगने के कारणों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
CBSE Result 2026 : CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, फेल छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका

CBSE Result 2026 : CBSE ने मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके साथ ही भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों और देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। वेबसाइट और ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट सीबीएसई ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन कर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में बोर्ड ने DigiLocker और UMANG ऐप का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। Bhopal Crime News : भोपाल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका एक या अधिक विषयों में असफल होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों का शैक्षणिक वर्ष खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। री-इवैल्यूएशन और कॉपी जांच की सुविधा जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी मंगा सकेंगे, ताकि वे अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें। बोर्ड जल्द ही इससे जुड़ी तारीखों और प्रक्रिया की जानकारी जारी करेगा। MP Crime Update : चंदेरी में शादी समारोह में दामाद पर सरियों से हमला, सिर में आए 20 टांके डिजिटल सिस्टम से हुआ मूल्यांकन इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा देशभर में एक शिफ्ट में हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने डिजिटल सिस्टम के जरिए कॉपियों का मूल्यांकन किया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही। रिजल्ट जारी करने से पहले सभी अंकों का अंतिम सत्यापन भी किया गया। छात्रों के लिए बोर्ड की सलाह बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी थी कि रिजल्ट देखने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें, ताकि लॉग-इन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। अब छात्र आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले ले सकेंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर सुधार के विकल्प भी उनके लिए खुले रहेंगे।
Bhopal Crime News : भोपाल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

Bhopal Crime News : भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रचना नगर अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक की है। मृतक की पहचान अशोक बामने निवासी गौतम नगर जनता क्वार्टर के रूप में हुई है। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के ट्रेन की चपेट में आने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। MP Crime Update : चंदेरी में शादी समारोह में दामाद पर सरियों से हमला, सिर में आए 20 टांके मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप मृतक की मां कृष्णा बामने ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंगलवार रात किसी लड़की को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। उस समय अशोक नशे की हालत में था। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पड़ोसी घर में घुस आया और चारों बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मां का कहना है कि इसके बाद अशोक को रेलवे ट्रैक तक ले जाकर ट्रेन के सामने धक्का दे दिया गया। परिजनों के अनुसार सुबह पुलिस से सूचना मिलने के बाद उन्हें अशोक की मौत की जानकारी मिली। अशोक अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। गोविंदपुरा थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। Wheat Procurement : नर्मदापुरम में गेहूं खरीदी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 केंद्र प्रभारी सस्पेंड; 12 समितियों को नोटिस
MP Crime Update : चंदेरी में शादी समारोह में दामाद पर सरियों से हमला, सिर में आए 20 टांके

MP Crime Update : चंदेरी। अशोकनगर जिले के चंदेरी में शादी समारोह के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा दामाद की लोहे के सरियों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में 20 टांके लगाए गए हैं। घटना मंगलवार देर रात पनखुआ मंदिर के पास की बताई जा रही है। घायल की पहचान विजय पुत्र नारायण दास लालमणि उम्र 43 वर्ष निवासी पसियापुरा चंदेरी के रूप में हुई है। शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद घायल विजय ने बताया कि वह अपनी ससुराल पक्ष के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसका साला बालचंद शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सीताराम, बालचंद, भागवती और कुंजाबाई कोली ने विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि साले और साडू ने लोहे की सरियों से हमला किया। Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले पर आज अहम सुनवाई, डेढ़ लाख शिक्षकों की नजर फैसले पर सिर और सीने में गंभीर चोट हमले के दौरान लोहे की सरिया विजय के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में 20 टांके लगाए गए हैं। वहीं सीने के ऊपर भी सरिया लगने से काफी खून बह निकला। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चंदेरी पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल विजय का कहना है कि तीन दिन पहले भी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले पर आज अहम सुनवाई, डेढ़ लाख शिक्षकों की नजर फैसले पर

Supreme Court : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में वर्ष 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। राज्य सरकार और विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ दोपहर 2 बजे ओपन कोर्ट में सुनवाई करेगी। 1998 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों का मामला यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश से जुड़ा हुआ है। कोर्ट के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी थी, जिनकी नियुक्ति वर्ष 1998 से 2009 के बीच बिना टीईटी के हुई थी। राज्य सरकार की मेरिट प्रक्रिया के तहत हुई इन नियुक्तियों से जुड़े शिक्षकों की संख्या प्रदेश में करीब डेढ़ लाख बताई जा रही है। Wheat Procurement : नर्मदापुरम में गेहूं खरीदी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 केंद्र प्रभारी सस्पेंड; 12 समितियों को नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने सेवा समाप्ति तक की कही थी बात सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यदि कोई शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल नहीं होता है तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। आदेश के बाद आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए थे, जिसके बाद प्रदेशभर में शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया था। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले के खिलाफ आंदोलन भी किया और मुख्यमंत्री व स्कूल शिक्षा मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से आदेश पर पुनर्विचार की मांग की। सरकार और शिक्षक संगठनों ने दायर की रिव्यू पिटीशन पिछले महीने शासकीय शिक्षक संगठन, राज्य कर्मचारी संघ सहित कई शिक्षा संगठनों और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की गई थी। बताया जा रहा है कि सभी संबंधित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी। खास बात यह है कि सुनवाई जजों के चेंबर में नहीं बल्कि ओपन कोर्ट में की जाएगी, जिससे शिक्षकों की ओर से पेश अधिवक्ताओं को सीधे बहस करने का मौका मिलेगा। प्रदेशभर के लाखों शिक्षकों की नजर अब सुप्रीम कोर्ट की आज होने वाली सुनवाई और फैसले पर टिकी हुई है। Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई
Wheat Procurement : नर्मदापुरम में गेहूं खरीदी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 केंद्र प्रभारी सस्पेंड; 12 समितियों को नोटिस

Wheat Procurement : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दौरान अव्यवस्थाएं और अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सहकारिता उप आयुक्त ने मंगलवार शाम तीन खरीदी केंद्र प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही 12 समितियों को भविष्य की खरीदी प्रक्रियाओं से अपात्र घोषित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। खरीदी केंद्रों पर लगी किसानों की लंबी कतारें 11 मई को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा की थी। जांच में पाया गया कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई समितियों ने हम्मालों की व्यवस्था नहीं की। इस लापरवाही के कारण खरीदी केंद्रों पर तौल प्रक्रिया प्रभावित हुई और किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। Uzbek Woman Arrested : भोपाल में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार तीन केंद्र प्रभारी निलंबित ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर बी-पैक्स सेमरीखुर्द के सहायक समिति प्रबंधक सुरेश कुमार चौरे, बीजी वेयर हाउस खपरिया के प्रभारी सुनील कुमार वर्मा और श्रीकृष्ण वेयरहाउस बिसौनीकलां के प्रभारी प्रद्युम्न कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा रमपुरा सोसायटी के प्रबंधक धर्मेंद्र पाराशर, खपरिया के संजय दुबे और कोठरा के सुनील मुकाती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बैंक कैडर प्रबंधकों पर भी कार्रवाई की तैयारी बैंक कैडर के दो प्रबंधकों- बिसौनीकलां के दयाशंकर दादोरिया और पगढाल के मानसिंह अहिरवार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को दिए गए हैं। Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई 12 समितियों को जारी हुआ नोटिस भविष्य की खरीदी प्रक्रिया से अपात्र घोषित करने के लिए डोलरिया, खपरिया, बिसौनीकलां, नानपा, पगढाल, सोमलवाडा, बागलखेड़ी, ऑखमऊ, कोठरा, रमपुरा, तरोनकलां और बनखेड़ी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी समितियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Uzbek Woman Arrested : भोपाल में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार

Uzbek Woman Arrested : भोपाल। भोपाल के शाहपुरा इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बिना वैध वीजा के किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल के एक युवक को भी हिरासत में लिया है। एक साल पहले खत्म हो चुका था वीजा पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का वीजा करीब एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान बखरोमोवा निलोफर के रूप में बताई। दस्तावेजों की जांच के दौरान उसका वीजा एक्सपायर पाया गया। Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई पड़ोसियों को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना जानकारी के मुताबिक शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलोचन नगर में रहने वाले मकान मालिक ने किराएदार साजिद हुसैन खान को फ्लैट खाली करने के लिए कहा था। सोमवार को जब साजिद फ्लैट से सामान लेकर निकल रहा था, तभी पड़ोसियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवक के बुलावे पर भोपाल आई थी महिला प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला करीब 8 से 10 दिन पहले साजिद के बुलावे पर भोपाल आई थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और विदेशी नागरिक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। Bhopal News : ई-रिक्शा से अध्यक्ष, साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस, पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर दिखा
Jabalpur High Court : जबलपुर में ओबीसी 27% आरक्षण पर हाईकोर्ट में आज से अहम सुनवाई

Jabalpur High Court : जबलपुर। मध्य प्रदेश में लंबे समय से चर्चा का विषय बने ओबीसी 27% आरक्षण मामले में आज से जबलपुर स्थित हाईकोर्ट में अहम सुनवाई शुरू होगी। यह सुनवाई 13 मई से 15 मई तक लगातार तीन दिनों तक चलेगी। मामले से जुड़ी 86 याचिकाओं पर फाइनल सुनवाई की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी सुनवाई मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजन बेंच में होगी। कोर्ट में सुनवाई सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। ओबीसी आरक्षण का यह मामला प्रदेश की राजनीति और सरकारी भर्तियों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, इसलिए इस सुनवाई पर हजारों अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है। Bhopal News : ई-रिक्शा से अध्यक्ष, साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस, पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर दिखा सरकार की ओर से दिग्गज वकील रखेंगे पक्ष राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में पक्ष रखने के लिए देश के वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इनमें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह शामिल हैं। सरकार की ओर से कोर्ट में यह दलील दी जाएगी कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला सामाजिक और संवैधानिक आधार पर उचित है। याचिकाकर्ताओं की ओर से भी मजबूत पैरवी ओबीसी 27% आरक्षण के विरोध में दायर याचिकाओं की ओर से अधिवक्ता आदित्य संगी, अंशुमान सिंह और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता वरुण ठाकुर और शशांक रतनू भी पैरवी करेंगे। Bhopal News : ई-रिक्शा से अध्यक्ष, साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे जस्टिस, पेट्रोल-डीजल बचत की अपील का असर दिखा लंबे समय से चल रहा है मामला मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने के फैसले के बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंचा था। इसके बाद कई भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों पर भी असर पड़ा। अब हाईकोर्ट में होने वाली इस फाइनल सुनवाई को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कोर्ट का फैसला प्रदेश की आरक्षण व्यवस्था और भर्तियों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।