Latest

Sehore News : सीहोर-इछावर हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा

Sehore News

Sehore News : सीहोर।    सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर रात एंबुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना दो पुलिया जोड़ के पास की बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने केबिन काटकर निकाला चालक

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया।इसके बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। समय पर चिकित्सकीय मदद नहीं मिलने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।

Raisen River Mining : रायसेन की रिछन नदी में अवैध उत्खनन, प्रशासन पहुंचने से पहले फरार हुए भू-माफिया

तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस चालक बिना मरीज के भी हाईवे पर तेज रफ्तार में सायरन बजाते हुए वाहन चलाते हैं। लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के निजी उपयोग के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही के कारण वास्तविक जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के अनुसार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे के समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद था या नहीं।

Nirmala Sapre : सागर में बीना विधायक निर्मला सप्रे का बड़ा बयान, कहा- “कोर्ट जहां बोलेगा, उसी पार्टी में रहूंगी”

गर्भवती महिला को छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त 108 एंबुलेंस रेहटी की थी। एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को सीहोर अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही थी। घटना के समय वाहन में केवल चालक मौजूद था। घायल चालक को इछावर से भोपाल के  हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *