Latest

Rani Kamlapati Station : भोपाल में TTE ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीटा, घूंसा मारकर तोड़ा दांत

Rani Kamlapati Station

Rani Kamlapati Station : भोपाल।  भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ टीटीई द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीटीई ने महिला के मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका दांत टूट गया। घटना 6 मई की बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीटीई नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

एसी कोच में चढ़ने पर भड़का टीटीई

जानकारी के अनुसार सुशीला देवी (75) नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन चलने ही वाली थी, इसलिए वह सामने मौजूद एसी कोच में चढ़ गईं। उनका कहना था कि वह धीरे-धीरे चलकर अपने स्लीपर कोच तक पहुंच जाएंगी।

इसी दौरान ट्रेन में मौजूद टीटीई नदीम खान ने उन्हें तुरंत कोच से उतरने के लिए कहा। बुजुर्ग महिला ने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह तेजी से नहीं चल सकतीं। बताया जा रहा है कि इसी बात पर टीटीई भड़क गया।

Raisen Weather News : रायसेन में 40KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम में घुली ठंडक

घूंसा मारकर तोड़ दिया दांत

आरोप है कि टीटीई ने महिला का हाथ पकड़कर मोड़ दिया और विरोध करने पर उनके मुंह पर घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही महिला का दांत टूट गया और मुंह से खून निकलने लगा। ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। इसके बाद महिला ने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी।

रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने के बाद महिला अपने बेटे के साथ जीआरपी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।

जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी के मुताबिक आरोपी टीटीई नदीम खान के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

महिला का बेटा भी है रेलवे कर्मचारी

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का बेटा भी रेलवे में टीटीई के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना सामने आने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह की मारपीट बेहद अमानवीय है और रेलवे प्रशासन को अपने कर्मचारियों के व्यवहार पर सख्ती से ध्यान देना चाहिए।

MP Congress News : कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस रिव्यू, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिलेगा कलर कोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *