Latest

MP Crime News : पन्ना में गैंगरेप का आरोप… सरपंच पति समेत 3 पर केस, FIR न होने का दावा

Harda Tribal Woman Gang Rape

MP Crime News : पन्ना।  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के सरपंच के पति समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 5 अप्रैल 2026 की रात की है, लेकिन अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

घर में घुसकर वारदात का आरोप

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि घटना धरमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि सरपंच के पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसने घटना के बाद तत्काल स्थानीय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इस वजह से उसे न्याय के लिए कई जगहों पर जाना पड़ा।

Bargi dam accident jabalpur : क्रूज हादसा,13 मौतें, चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

कई स्तर पर लगाई गुहार

पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, पन्ना एसपी कार्यालय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि हर जगह से उसे केवल आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस कारण उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

पीड़िता की मुख्य मांगें

पीड़िता ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

  • तुरंत FIR दर्ज की जाए
  • मामले की निष्पक्ष जांच हो
  • आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
  • पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए

Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *