Latest

Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ

Pachmarhi Tiger Death

Pachmarhi Tiger Death : नर्मदापुरम। पचमढ़ी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हांडीखोह की गहरी खाई में एक टाइगर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

शुरुआती जांच में नहीं मिले चोट के निशान

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट, शिकार या हमले के निशान नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे शिकार या अवैध गतिविधि की आशंका फिलहाल कम नजर आ रही है।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

MP Weather Alert : मई की शुरुआत में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

वन विभाग ने बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद वन विभाग ने पचमढ़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के जंगलों में गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *