Harda News : हरदा में पूछताछ के बाद बुजुर्ग की मौत, परिवार ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप, थाने में जहर खाने का दावा

Harda News

Harda News : हरदा।  मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गोहत्या से जुड़े एक प्रकरण में पूछताछ के लिए बुलाए गए 60 वर्षीय रामदास कोरकू की शनिवार रात मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मृतक के बेटे भवानी ठाकुर का आरोप है कि उनके पिता रामदास कोरकू को बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दबाव में उन्होंने टिमरनी थाने में जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन धरने पर, पोस्टमार्टम से इनकार रविवार सुबह मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच की मांग की और पोस्टमार्टम (PM) कराने से इनकार कर दिया। परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे पीएम की प्रक्रिया रुकी रही। प्रशासन लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है। Rajgarh News : राजगढ़ में आमने-सामने भिड़ीं बाइक: चौकीदार गंभीर घायल, आरोपी बाइक छोड़कर फरार गोवंश मौत मामले में चल रही थी जांच यह मामला 26 अप्रैल का है, जब टिमरनी थाना क्षेत्र के छिदगांवमेल गांव में गंजालेश्वर आश्रम से पांच गौवंशीय पशुओं को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी क्रम में पिपल्याकला गांव निवासी रामदास कोरकू को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई थी। शनिवार देर रात रामदास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रामदास खुद को निर्दोष बताते नजर आ रहे हैं। थाने के बाहर खाया जहर मामले में टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उनके अनुसार, रामदास ने थाने के अंदर नहीं बल्कि बाहर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। एसडीओपी के मुताबिक, रामदास ने किसी से 100 रुपये उधार लिए और चाय पीने के बहाने हरदा रोड की ओर गए, जहां उन्होंने जहर खाया। बाद में वे थाने के बाहर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। Raisen News : रायसेन में आंधी-बारिश से तबाही, आम की फसल झड़ी, हजारों क्विंटल अनाज भीगा, पेड़-बिजली पोल गिरे परिजनों का कहना है कि जिस दिन गोवंश की घटना हुई, उस दिन रामदास गांव में मौजूद ही नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस लगातार कई दिनों तक उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। मामले में परिजन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस अपने स्तर पर जांच जारी होने की बात कह रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात को संभालने में जुटा है।

Rajgarh News : राजगढ़ में आमने-सामने भिड़ीं बाइक: चौकीदार गंभीर घायल, आरोपी बाइक छोड़कर फरार

Rajgarh News

Rajgarh News : राजगढ़।  मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल की पहचान मांगीलाल वर्मा (पिता अनार सिंह) के रूप में हुई है, जो फुलखेड़ी गांव के निवासी हैं और रघुनाथपुरा गांव में चौकीदारी का कार्य करते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। Raisen News : रायसेन में आंधी-बारिश से तबाही, आम की फसल झड़ी, हजारों क्विंटल अनाज भीगा, पेड़-बिजली पोल गिरे आमने-सामने की जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार, मांगीलाल शनिवार रात अपने गांव फुलखेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रघुनाथपुरा जोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल और बैग मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल को तत्काल खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुमित सिंगी के अनुसार, मांगीलाल के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उन्हें सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में उन्हें निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा घटना की सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी की बाइक और बैग जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। MP Crime News : पन्ना में गैंगरेप का आरोप… सरपंच पति समेत 3 पर केस, FIR न होने का दावा

Raisen News : रायसेन में आंधी-बारिश से तबाही, आम की फसल झड़ी, हजारों क्विंटल अनाज भीगा, पेड़-बिजली पोल गिरे

Raisen News

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था, जिसके बाद शनिवार दोपहर से शुरू हुआ यह तूफान देर शाम तक जारी रहा। आंधी-तूफान से किसानों को बड़ा झटका तेज हवाओं के कारण आम के पेड़ों से कच्चे फल (कैरी) बड़ी संख्या में गिर गए। कई बगीचों में समय से पहले ही फसल खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आम की फसल पर इस प्राकृतिक आपदा का सीधा असर देखा गया। Bargi dam accident jabalpur : क्रूज हादसा,13 मौतें, चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा खुले में रखा हजारों क्विंटल अनाज भीगा जिले के कई खरीदी केंद्रों के बाहर खुले में रखा गेहूं और अन्य अनाज बारिश की वजह से भीग गया। हजारों क्विंटल अनाज खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों और प्रशासन दोनों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, यातायात प्रभावित आंधी-तूफान की तेज रफ्तार के चलते कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। नकतरा गांव में सड़क के बीच पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। इसके अलावा कई घरों के छप्पर और टिन शेड भी उड़ गए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बाद बदला मौसम रायसेन जिले में पिछले दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी के बीच आई इस बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के लिए यह राहत नुकसान में बदल गई। MP Crime News : पन्ना में गैंगरेप का आरोप… सरपंच पति समेत 3 पर केस, FIR न होने का दावा देवनगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर देवनगर क्षेत्र के सब्दलपुर, तरावली और धनियाखेड़ी गांवों में करीब एक घंटे तक तेज आंधी और बारिश हुई। इन इलाकों में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं खुले में रखा गेहूं भीग गया। स्थानीय किसानों के अनुसार, नुकसान काफी ज्यादा हुआ है। इस अचानक आए मौसम परिवर्तन ने प्रशासन के सामने राहत और मुआवजा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि प्रभावित किसानों को किस तरह राहत दी जाती है।

MP Crime News : पन्ना में गैंगरेप का आरोप… सरपंच पति समेत 3 पर केस, FIR न होने का दावा

Harda Tribal Woman Gang Rape

MP Crime News : पन्ना।  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के सरपंच के पति समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 5 अप्रैल 2026 की रात की है, लेकिन अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। घर में घुसकर वारदात का आरोप पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि घटना धरमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि सरपंच के पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसने घटना के बाद तत्काल स्थानीय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इस वजह से उसे न्याय के लिए कई जगहों पर जाना पड़ा। Bargi dam accident jabalpur : क्रूज हादसा,13 मौतें, चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा कई स्तर पर लगाई गुहार पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, पन्ना एसपी कार्यालय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि हर जगह से उसे केवल आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस कारण उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़िता की मुख्य मांगें पीड़िता ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं: तुरंत FIR दर्ज की जाए मामले की निष्पक्ष जांच हो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ

Bargi dam accident jabalpur : क्रूज हादसा,13 मौतें, चाचा-भतीजे के शव मिलने के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

Jabalpur Cruise Tragedy

Bargi dam accident jabalpur : जबलपुर ।  बरगी डैम में 30 अप्रैल की शाम बड़ा हादसा हुआ, जब MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज हवा के चलते पलट गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 यात्रियों के ही कटे थे। घटना किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुई थी और उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा बताई गई। मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा, आज मिले चाचा-भतीजे के शव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह 9:40 बजे कामराज आर. का शव बरामद किया गया, जबकि सुबह करीब 6 बजे उनके 8 साल के भतीजे मयूरन का शव मिला। दोनों त्रिची से आए थे। शनिवार शाम दो बच्चों के शव मिले थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (5) के रूप में हुई थी।हादसे के बाद से अब तक: पहले दिन: 4 शव दूसरे दिन: 5 शव तीसरे दिन: 2 शव चौथे दिन: 2 शव मृतकों में 4 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं। Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ परिजनों का आरोप: “यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है” मृतकों के परिजनों और सहयोगियों में भारी आक्रोश है। कामराज के एक करीबी ने कहा“यह हादसा नहीं, मर्डर है। हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए। पूरा MP टूरिज्म विभाग जिम्मेदार है। अब तक कितने अफसरों पर कार्रवाई हुई? बोट ऑपरेटर कहां है?” परिजनों का कहना है कि सिर्फ आर्थिक सहायता से नुकसान की भरपाई संभव नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। सर्चिंग अभियान जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के मुताबिक एहतियात के तौर पर पूरे दिन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए त्रिची भेजे गए।शुरुआत में तकनीकी दिक्कत के कारण देरी हुई, लेकिन बाद में दूसरे विमान से शव रवाना किए गए। मृतकों के परिजन भी साथ में भेजे गए हैं। अब इस पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। परिजन लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। MP Weather Alert : मई की शुरुआत में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ

Pachmarhi Tiger Death

Pachmarhi Tiger Death : नर्मदापुरम। पचमढ़ी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हांडीखोह की गहरी खाई में एक टाइगर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में नहीं मिले चोट के निशान वन विभाग की प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट, शिकार या हमले के निशान नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे शिकार या अवैध गतिविधि की आशंका फिलहाल कम नजर आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर बाघ की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। MP Weather Alert : मई की शुरुआत में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा वन विभाग ने बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद वन विभाग ने पचमढ़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के जंगलों में गश्त तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

MP Weather Alert : मई की शुरुआत में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP rain alert today

MP Weather Alert : भोपाल।  राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। लगातार तीसरे दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तेज धूप और लू से परेशान लोगों को राहत मिली है। दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना बना हुआ है। कई संभागों में आंधी और बारिश शनिवार को नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग के कई इलाकों में आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में और गिरावट आई। Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव करेंगे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का भूमि-पूजन गुना में आंधी-बारिश के बीच हादसा गुना में आंधी-बारिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते हुई, जिसने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। बारिश और आंधी का असर किसानों पर भी पड़ा है।विदिशा, नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर रखी उपज भीग गई। वहीं खरगोन में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। 31 जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रमुख जिले शामिल हैं: अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। इससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। MP Police Transfer : भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव करेंगे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का भूमि-पूजन

Invest Madhya Pradesh 2026

Mohan Yadav : भोपाल।  राजधानी भोपाल से एक बड़ी विकास परियोजना की खबर सामने आई है। डॉ. मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का भूमि-पूजन करने जा रहे हैं। यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक और शहरी विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है। यह कॉरिडोर इंदौर के सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और शहरी विकास को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है। यह परियोजना न सिर्फ परिवहन को आसान बनाएगी, बल्कि इंडस्ट्रियल मूवमेंट को भी तेज और व्यवस्थित करेगी। MP Police Transfer : भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले परियोजना की प्रमुख विशेषताएं इस इकोनॉमिक कॉरिडोर को आधुनिक अधोसंरचना के साथ विकसित किया जाएगा: लगभग 20.28 किलोमीटर लंबा मार्ग विकसित किया जाएगा करीब 1316 हेक्टेयर क्षेत्र में नियोजित विकास कुल 2360 करोड़ रुपए की लागत निर्धारित 75 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क का निर्माण सड़क के दोनों ओर बफर ज़ोन विकसित किए जाएंगे कनेक्टिविटी होगी और मजबूत यह कॉरिडोर NH-47 और NH-52 से जुड़कर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे औद्योगिक परिवहन तेज और समयबद्ध होगालॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगीनिवेशकों के लिए क्षेत्र और आकर्षक बनेगा Highway Accident : बैतूल में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, इंजन से उठा धुआं, मक्के के पाउडर से भरा वाहन खाक औद्योगिक और शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार इस परियोजना का सीधा असर इंदौर क्षेत्र के विकास पर पड़ेगा। संतुलित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा नई इंडस्ट्रीज को स्थापित होने में सुविधा मिलेगी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

MP Police Transfer : भोपाल में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

MP Police Transfer

MP Police Transfer : भोपाल।  राजधानी भोपाल से देर रात बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो आदेश में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित बताई जा रही थी। आखिरकार यह फैसला डॉ. मोहन यादव और कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया। सरकार ने इसे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना है। कानून-व्यवस्था पर फोकस इस फेरबदल में खास तौर पर उन जिलों पर ध्यान दिया गया है, जहां कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। विवादों में रहे कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को हटाकर नई जगह पोस्टिंग दी गई है। सरकार का उद्देश्य है कि संवेदनशील इलाकों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके। MP Mahila Aayog : 6 साल बाद महिला आयोग में नियुक्तियां, रेखा यादव बनी अध्यक्ष 19 जिलों में बदले गए एसपी इस बड़े फेरबदल के तहत प्रदेश के 19 जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रमुख जिले शामिल हैं: भिंड शिवपुरी रीवा सागर धार मुरैना छतरपुर खंडवा नीमच पांढुर्ना आगर मालवा अनूपपुर मऊगंज डिंडोरी मंदसौर दतिया सीहोर सिंगरौली दमोह सिवनी क्या है सरकार की रणनीति इस बड़े स्तर पर किए गए तबादलों के पीछे सरकार की स्पष्ट रणनीति नजर आ रही है: संवेदनशील जिलों में नई टीम तैनात करना विवादित कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों को हटाना पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाना अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देना Fire Incident : भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, कई टन कचरा और मशीनें जलीं प्रशासनिक हलकों में हलचल एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

MP Mahila Aayog : 6 साल बाद महिला आयोग में नियुक्तियां, रेखा यादव बनी अध्यक्ष

MP Mahila Aayog

MP Mahila Aayog : भोपाल।  राजधानी भोपाल से एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य महिला आयोग में नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। शासन ने आदेश जारी करते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि साधना स्थापक को आयोग का सदस्य बनाया गया है। राज्य महिला आयोग में करीब 6 साल बाद नियुक्तियां की गई हैं। इतने लंबे समय तक पद खाली रहने के कारण महिला से जुड़े कई मामलों में निर्णय और सुनवाई प्रभावित हो रही थी। अब नई नियुक्तियों से आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। MP Crime Control : भोपाल में अपराध पर सख्ती, गुप्त हेल्पलाइन से अब आम नागरिक भी बनेंगे पुलिस की ताकत तीन साल के लिए नियुक्ति जारी आदेश के अनुसार, दोनों नियुक्तियां तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई हैं। इस अवधि के दौरान आयोग महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई, शिकायतों के निपटारे और नीतिगत सुझाव देने का काम करेगा। रेखा यादव को बड़ी जिम्मेदारी रेखा यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जो महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर काम करने का अनुभव रखती हैं। उनके नेतृत्व में आयोग से बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी निर्णयों की उम्मीद की जा रही है। साधना स्थापक को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। आयोग में उनकी भूमिका महिला अधिकारों से जुड़े मामलों में सहयोग और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी की होगी। Highway Accident : बैतूल में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, इंजन से उठा धुआं, मक्के के पाउडर से भरा वाहन खाक महिला हितों को मिलेगी मजबूती विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियुक्तियों से राज्य में महिला सुरक्षा, अधिकार और शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महिला आयोग का सक्रिय होना उन महिलाओं के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से अपनी शिकायतों के समाधान का इंतजार कर रही थीं।

MP Crime Control : भोपाल में अपराध पर सख्ती, गुप्त हेल्पलाइन से अब आम नागरिक भी बनेंगे पुलिस की ताकत

MP Crime Control

MP Crime Control : भोपाल।   राजधानी भोपाल में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने एक अहम और दूरगामी पहल की है। अब आम नागरिक भी सीधे पुलिस की मदद कर सकेंगे वो भी बिना अपनी पहचान उजागर किए। पुलिस का मानना है कि जब तक समाज का हर वर्ग इसमें शामिल नहीं होगा, तब तक अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल है। इसी सोच के साथ यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। क्या है नई पहल और क्यों है खास भोपाल पुलिस ने एक विशेष गुप्त हेल्पलाइन नंबर 7587648330 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपने आसपास हो रही अवैध या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे सकता है। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सूचना सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचेगी। इससे बीच के स्तर पर देरी या लापरवाही की संभावना कम होगी और कार्रवाई तेज हो सकेगी। पुलिस का उद्देश्य सिर्फ शिकायत लेना नहीं, बल्कि उस पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करना है ताकि अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सके। Anganwadi Worker Suicide : भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना के आरोप आम नागरिकों की भूमिका क्यों हुई अहम पुलिस का मानना है कि कई बार अपराध हमारे आसपास ही होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव या डर के कारण लोग सामने नहीं आ पाते। अब इस हेल्पलाइन के जरिए लोग बिना किसी डर के अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति गुप्त रूप से कॉल या मैसेज कर सकता है अपनी पहचान बताए बिना जानकारी दे सकता है छोटी से छोटी जानकारी भी साझा कर सकता है ऐसी सूचनाएं कई बार बड़े अपराधों का खुलासा करने में मददगार साबित होती हैं। किन-किन मामलों में दे सकते हैं सूचना इस हेल्पलाइन को खास तौर पर गंभीर और समाज को प्रभावित करने वाले अपराधों पर नजर रखने के लिए शुरू किया गया है। नागरिक निम्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं: मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त या सप्लाई चाकू-छुरी या अन्य हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध लोग संगठित अपराध या गैंग से जुड़ी गतिविधियां किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हो पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी घटना को लेकर थोड़ी भी शंका है, तो वह बिना हिचक जानकारी साझा कर सकता है। Harda News : हरदा में दर्दनाक मामला, खेत में खुद डिलीवरी की कोशिश, नवजात की मौत; प्रसूता की हालत स्थिर गोपनीयता को लेकर क्या है पुलिस का आश्वासन अक्सर लोग इस डर से सूचना नहीं देते कि उनकी पहचान उजागर हो सकती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि: सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी किसी भी स्थिति में उसका नाम या विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाएगा सूचना देने वाले को किसी तरह की कानूनी या सामाजिक परेशानी नहीं होने दी जाएगी इस भरोसे के साथ पुलिस चाहती है कि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें। पुलिस की रणनीति और आगे की योजना पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में शुरू की गई यह पहल सिर्फ एक हेल्पलाइन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत: प्राप्त सूचनाओं की तुरंत जांच की जाएगी जरूरत पड़ने पर स्पेशल टीम बनाई जाएगी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी लगातार फीडबैक लेकर सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा पुलिस का लक्ष्य है कि अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय, पहले ही उसे रोका जाए। MP Congress protest : 7 मई को आगरा-मुंबई हाईवे जाम करेगी कांग्रेस, किसानों के मुद्दों पर प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान शहर में क्या पड़ेगा असर इस पहल से राजधानी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं: अपराधियों में डर का माहौल बनेगा अवैध गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत होगा कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जनता सक्रिय रूप से सहयोग करे, तो इस तरह की पहलें बेहद सफल हो सकती हैं।