Bargi dam accident jabalpur : जबलपुर । बरगी डैम में 30 अप्रैल की शाम बड़ा हादसा हुआ, जब MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तेज हवा के चलते पलट गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 यात्रियों के ही कटे थे। घटना किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुई थी और उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा बताई गई।
मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा, आज मिले चाचा-भतीजे के शव
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह 9:40 बजे कामराज आर. का शव बरामद किया गया, जबकि सुबह करीब 6 बजे उनके 8 साल के भतीजे मयूरन का शव मिला। दोनों त्रिची से आए थे।
शनिवार शाम दो बच्चों के शव मिले थे, जिनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (5) के रूप में हुई थी।
हादसे के बाद से अब तक:
- पहले दिन: 4 शव
- दूसरे दिन: 5 शव
- तीसरे दिन: 2 शव
- चौथे दिन: 2 शव
मृतकों में 4 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं।
Pachmarhi Tiger Death : पचमढ़ी में टाइगर का शव मिलने से सनसनी, हांडीखोह की खाई में मिला मृत बाघ
परिजनों का आरोप: “यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है”
मृतकों के परिजनों और सहयोगियों में भारी आक्रोश है। कामराज के एक करीबी ने कहा
“यह हादसा नहीं, मर्डर है। हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए। पूरा MP टूरिज्म विभाग जिम्मेदार है। अब तक कितने अफसरों पर कार्रवाई हुई? बोट ऑपरेटर कहां है?”
परिजनों का कहना है कि सिर्फ आर्थिक सहायता से नुकसान की भरपाई संभव नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
सर्चिंग अभियान जारी, सुरक्षा पर उठे सवाल
सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के मुताबिक एहतियात के तौर पर पूरे दिन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए त्रिची भेजे गए।
शुरुआत में तकनीकी दिक्कत के कारण देरी हुई, लेकिन बाद में दूसरे विमान से शव रवाना किए गए। मृतकों के परिजन भी साथ में भेजे गए हैं।
अब इस पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं। परिजन लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।