Latest

Heatwave Alert : रायसेन में लू का ऑरेंज अलर्ट, सुबह 11 बजे ही 37 डिग्री पहुंचा तापमान, 45 डिग्री तक बना हुआ है पारा

MP Weather

 Heatwave Alert : रायसेन।   जिले में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रायसेन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह 11 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पिछले एक सप्ताह से दिन का अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Shiksha Ghar Yojana : एमपी में ‘शिक्षा घर योजना’ शुरू करेगी सरकार, ड्रॉपआउट छात्रों को फिर स्कूल से जोड़ा जाएगा

दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। लोग सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

वहीं रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे उमस और गर्मी लगातार बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कूलर और पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है।

पिछले 6 दिनों में लगातार बढ़ा तापमान

तारीख अधिकतम तापमान
15 मई 43.8°C
16 मई 43.4°C
17 मई 43.0°C
18 मई 44.4°C
19 मई 45.0°C
20 मई 44.2°C

19 मई रहा सबसे गर्म दिन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 मई को जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा।विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है और लू का असर जारी रह सकता है।

Vidisha News today : विदिशा में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 700 मेडिकल स्टोर बंद, काले कपड़े पहनकर निकाली वाहन रैली

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि:

  • दोपहर में धूप में बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • तरल पदार्थों का सेवन करें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

डॉक्टरों के मुताबिक लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *