Latest

Road Accident : हरदा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: 24 घायल, 7 की हालत गंभीर

Road Accident

Road Accident : हरदा।  जिले में बुधवार सुबह खंडवा स्टेट हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 महिलाओं और 12 पुरुषों समेत कुल 24 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूर डाबया और पाडल्या गांव से नीमगांव मूंग की फसल काटने जा रहे थे।

 Pharmacy Strike : MP में 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल, मरीज परेशान

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन (एमपी 42 जी 1695) में क्षमता से ज्यादा करीब 45 मजदूर सवार थे। कांकरिया और मसनगांव के बीच कमलेश बांके के खेत के पास अचानक वाहन का पिछला एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही वाहन का चक्का निकल गया और तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय पीछे से आ रही एक दूसरी पिकअप ओवरटेक कर रही थी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

मजदूरों में मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मजदूर घायल अवस्था में पड़े रहे और चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस सहायता वाहन मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय तक हादसे के कारण स्टेट हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Water Crisis : सीहोर में जल संकट गहराया, पूरी तरह सूखी सीवन नदी, 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

एक मजदूर की उंगलियां कटीं, 6 लोगों को फ्रैक्चर

जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे में:

  • घासीराम नामक मजदूर की उंगलियां कट गईं
  • करीब 6 मजदूरों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ
  • अन्य लोगों को चोटें और गंभीर झटके लगे हैं

डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूर बैठे थे। वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे, जिससे हादसा ज्यादा गंभीर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन मालिक तथा चालक की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *