Latest

Twisha Sharma Case : रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case : भोपाल।  भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए ट्विशा सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया

12 मई की रात मिला था शव

जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब एक साल पहले समर्थ सिंह से हुई थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले थे।

मामले में एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थाने के बाहर रातभर डटे रहे परिजन

ट्विशा के परिजन बुधवार रात कटारा हिल्स थाने पहुंचे थे और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि उस समय जांच प्रक्रिया और बयान दर्ज करने का काम चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की गई।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे

पति पर सबूत मिटाने का आरोप

मृतका के भाई हर्षित शर्मा, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने आरोप लगाया कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्थ सिंह वकील हैं और उनकी मां रिटायर्ड जिला जज होने के कारण पुलिस शुरुआती कार्रवाई से बच रही थी।

अंतिम संस्कार रोककर बैठे थे परिजन

ट्विशा के परिवार ने एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया था।

परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा, तब तक बेटी को अंतिम विदाई नहीं दी जाएगी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। मामले के सामने आने के बाद शहर में दहेज प्रताड़ना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *