Murder Case : अनूपपुर में डबल मर्डर से सनसनी, युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या

raisen news

Murder Case : अनूपपुर।  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 में एक युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क किनारे मिला, जबकि महिला की लाश उसके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में बरामद हुई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय सुरेंद्र सोनी और 45 वर्षीय लल्ली बाई गोंड के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि वारदात गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को अंजाम दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले में टांगी या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। सुरेंद्र सोनी के सिर, पीठ और पैर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। NEET UG 2026 : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET-UG परीक्षा, पेपर लीक मानते हुए सरकार ने 21 जून को री-एग्जाम का किया ऐलान पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुरेंद्र की बहन नेहा सोनी ने सड़क किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि सुरेंद्र सोनी और लल्ली बाई के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध थे। पुलिस फिलहाल इसी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि हत्या करने वाला व्यक्ति अभी अज्ञात है। मामले की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। लल्ली बाई विधवा थीं और उनका बेटा ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है, जो दो दिन पहले काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। वहीं बहू मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौटी। मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने आशंका जताई कि वारदात के समय लल्ली बाई के घर पर कुछ लोग मौजूद थे। उनके मुताबिक सुरेंद्र रात में शराब पीकर घर लौटा था और कुछ देर बाद बाहर चला गया। इसके बाद “मार डालो-मार डालो” जैसी आवाजें सुनाई दीं। Water Crisis India : खेड़ीसावलीगढ़ में गहराया जल संकट, एक हफ्ते से ठप नल-जल योजना घटना के बाद परिवार में आक्रोश है। सुरेंद्र की बहन नेहा सोनी ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक शव नहीं ले जाने दिया जाएगा। स्थानीय वार्ड पार्षद विमला पटेल ने भी मामले में बाहरी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Water Crisis India : खेड़ीसावलीगढ़ में गहराया जल संकट, एक हफ्ते से ठप नल-जल योजना

Water Crisis India

Water Crisis India : बैतूल।    बैतूल जिला मुख्यालय के पास स्थित ग्राम पंचायत खेड़ीसावलीगढ़ इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। करीब 8 हजार की आबादी वाले इस गांव में पिछले एक सप्ताह से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण गांव के बोरवेल भी जवाब देने लगे हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई मोहल्लों में महिलाएं पाइपलाइन के वाल्व से रिस रहे पानी को बोतलों और बर्तनों में भरने को मजबूर हैं। गांव के संपन्न परिवार निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार घंटों पानी की तलाश में भटक रहे हैं। NEET UG 2026 : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET-UG परीक्षा, पेपर लीक मानते हुए सरकार ने 21 जून को री-एग्जाम का किया ऐलान स्थानीय समाजसेवी मनोहर अग्रवाल ने बताया कि गांव में पहले बावड़ी, कुएं और तालाब जैसे पारंपरिक जल स्रोत मौजूद थे, लेकिन समय के साथ उनका संरक्षण नहीं किया गया। परिणामस्वरूप आज अधिकांश जल स्रोत सूख चुके हैं या जर्जर हालत में हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इनका संरक्षण किया जाता, तो गांव को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच शर्मिला ठाकुर ने कहा कि पंचायत इस समस्या को गंभीरता से ले रही है। दो नए बोरवेल खुदवाए जा चुके हैं और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर भी काम किया जाएगा। फिलहाल गांव में पानी की किल्लत लगातार बनी हुई है। तेज गर्मी के बीच महिलाएं और बच्चे घंटों पानी के इंतजार में लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेड़ीसावलीगढ़ में ऐसा जल संकट पहले कभी नहीं देखा गया। Student Suicide Case : भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

NEET UG 2026 : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET-UG परीक्षा, पेपर लीक मानते हुए सरकार ने 21 जून को री-एग्जाम का किया ऐलान

NEET UG 2026

NEET UG 2026 : देश।   देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक हुआ था। इसी वजह से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को कराई जाएगी। Student Suicide Case : भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप शिक्षा मंत्री बोले- गलत चयन नहीं होने देंगे धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि किसी गलत तरीके से परीक्षा देने वाले उम्मीदवार का चयन हो जाए। उन्होंने बताया कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 12 मई को री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली लागू होने से पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। अभी तक NEET-UG परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित होती रही है। Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया सीबीआई जांच में अब तक 7 गिरफ्तार पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। जांच एजेंसी अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी स्कैन कर PDF बनाई गई और उसे राजस्थान समेत कई राज्यों तक पहुंचाया गया। लगातार पेपर लीक और परीक्षा विवादों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र संगठनों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी आयोजित करती है और इसके जरिए देशभर की लाखों मेडिकल सीटों पर दाखिला मिलता है।    

Student Suicide Case : भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

Betul Suicide Case

Student Suicide Case : भोपाल।  भोपाल के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार के मुताबिक आरोपी एआई तकनीक की मदद से कथित आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Twisha Sharma Case : रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप परिजनों ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ ऐशबाग क्षेत्र में रहती थी। उसके पिता बिट्ठल मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिवार में छात्रा से छोटे एक भाई और एक बहन भी हैं। मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि छोला इलाके के दो युवक छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि आरोपियों ने एआई तकनीक की मदद से कथित अश्लील तस्वीरें तैयार की थीं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के अनुसार, छात्रा ने इस बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी थी। परिवार ने युवकों को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बहन को बाहर भेजकर उठाया कदम परिवार के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी। उसने छोटी बहन को कुछ सामान लेने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो उसने छात्रा को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया पुलिस कर रही जांच मामले में टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया और AI के दुरुपयोग पर चिंता इस घटना के बाद सोशल मीडिया, ऑनलाइन उत्पीड़न और एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्रा को किस तरह से परेशान किया जा रहा था और क्या डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल हुआ था।

Twisha Sharma Case : रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case : भोपाल।  भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए ट्विशा सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया 12 मई की रात मिला था शव जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब एक साल पहले समर्थ सिंह से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले थे। मामले में एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाने के बाहर रातभर डटे रहे परिजन ट्विशा के परिजन बुधवार रात कटारा हिल्स थाने पहुंचे थे और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस समय जांच प्रक्रिया और बयान दर्ज करने का काम चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की गई। Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे पति पर सबूत मिटाने का आरोप मृतका के भाई हर्षित शर्मा, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने आरोप लगाया कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्थ सिंह वकील हैं और उनकी मां रिटायर्ड जिला जज होने के कारण पुलिस शुरुआती कार्रवाई से बच रही थी। अंतिम संस्कार रोककर बैठे थे परिजन ट्विशा के परिवार ने एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया था। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा, तब तक बेटी को अंतिम विदाई नहीं दी जाएगी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। दिसंबर 2025 में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। मामले के सामने आने के बाद शहर में दहेज प्रताड़ना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया

Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया

Betul Railway Station

Betul Railway Station : बैतूल।  बैतूल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। चलती गोंडवाना एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि आरपीएफ जवान को भी मामूली चोटें आई हैं। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 4:38 बजे की है। ट्रेन नंबर 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर पहुंची थी। प्रमिला शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से निजामुद्दीन की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतर गई थीं। इसी दौरान ट्रेन रवाना होने लगी। जल्दबाजी में प्रमिला शर्मा ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उनका हाथ कोच के हैंडल से छूट गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरकर घिसटने लगीं। Drug Smuggling Case : सीहोर में मां-बेटे के कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त, NDPS एक्ट में दोनों गिरफ्तार RPF जवान ने दिखाई बहादुरी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के प्रधान आरक्षक कुलवंत सिंह ने तुरंत दौड़ लगाई और महिला को बाहर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ सेकंड की देरी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। जवान की सतर्कता और बहादुरी से महिला की जान बच गई। घटना के बाद ट्रेन मैनेजर पी.के. दांगी ने वैक्यूम लगाकर ट्रेन को तुरंत रुकवाया। इसके बाद ट्रेन लगभग 6 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही और शाम 4:46 बजे रवाना हुई। महिला और जवान दोनों घायल हादसे में महिला यात्री के पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है। वहीं आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह के घुटने और कोहनी पर हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को आरपीएफ के एएसआई मिश्रा के साथ जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह की बहादुरी की जमकर तारीफ की। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के खतरों को उजागर करती है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Drug Smuggling Case : सीहोर में मां-बेटे के कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त, NDPS एक्ट में दोनों गिरफ्तार

Drug Smuggling Case

Drug Smuggling Case : सीहोर। सीहोर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहगंज थाना क्षेत्र से 8 किलो 459 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई चेन, इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) रवि शर्मा के मार्गदर्शन में और शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहगंज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली किरण कुचबंदिया अवैध रूप से गांजा बेचने का कारोबार कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर इलाके में दबिश दी। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में स्वास्थ्यकर्मी के विवादित स्टेटस पर बवाल, भगवान विष्णु की तस्वीर में लगाया अपना चेहरा महिला के कब्जे से मिला 8 किलो 459 ग्राम गांजा पुलिस ने जब आरोपी महिला के घर और कब्जे की तलाशी ली, तो वहां से कुल 8 किलो 459 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत बाजार में काफी अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का बेटा अजय कुचबंदिया भी इस अवैध कारोबार में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाते थे और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि मामला सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हो सकता। सीहोर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में स्वास्थ्यकर्मी के विवादित स्टेटस पर बवाल, भगवान विष्णु की तस्वीर में लगाया अपना चेहरा

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए स्टेटस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू सुनील साहू ने भगवान विष्णु की तस्वीर में अपना चेहरा लगाकर उसे सोशल मीडिया स्टेटस पर पोस्ट किया था। तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। Dhar Bhojshala : इंदौर हाईकोर्ट में आज आ सकता है भोजशाला विवाद पर बड़ा फैसला, सभी पक्षों की नजरें टिकीं सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी तस्वीर वायरल होने के बाद कई लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “शासकीय कर्मचारी खुद को भगवान समझने लगे हैं।” मामले को लेकर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। मामले में डॉ. नरसिंह गेहलोत ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को फील्ड से हटाकर कार्यालयों में अटैच किया गया है। बताया गया कि सुनील साहू भी फिलहाल मुख्यालय में अटैच हैं। Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे कर्मचारी ने दी सफाई मामले में स्वास्थ्यकर्मी सुनील साहू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी मोबाइल चला रही थी। उसने एआई की मदद से तस्वीर बनाई और पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी की धार्मिक भावना आहत हुई है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था।

Dhar Bhojshala : इंदौर हाईकोर्ट में आज आ सकता है भोजशाला विवाद पर बड़ा फैसला, सभी पक्षों की नजरें टिकीं

Dhar Bhojshala

Dhar Bhojshala : धार।  धार की भोजशाला मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर हाईकोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे अहम फैसला सुना सकता है। मंदिर, मस्जिद या जैन तीर्थ स्थल… भोजशाला की पहचान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में आज होने वाले फैसले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है। हिंदू पक्ष ने जताई फैसले की उम्मीद हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने दावा किया है कि फैसला हिंदू पक्ष में आने की संभावना है। उनका कहना है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की रिपोर्ट में ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिनसे भोजशाला को मां सरस्वती का मंदिर बताया गया है। आशीष गोयल के मुताबिक ASI सर्वे में परमार कालीन अवशेष और मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे 2189 पेज की रिपोर्ट का हवाला हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विनय जोशी ने कहा कि 98 दिनों तक चले ASI सर्वे की 2189 पेज की रिपोर्ट साफ तौर पर यह संकेत देती है कि भोजशाला मां सरस्वती का मंदिर था। उन्होंने दावा किया कि सर्वे रिपोर्ट में कई ऐसे पुरातात्विक साक्ष्य मिले हैं, जो मंदिर संरचना की ओर इशारा करते हैं। लंबे समय से जारी है कानूनी विवाद भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई जारी है। इस मामले में विभिन्न पक्षों द्वारा अपने-अपने दावे किए जाते रहे हैं। अब इंदौर हाईकोर्ट के संभावित फैसले पर प्रदेशभर की नजर टिकी हुई है।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल। आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। देशभर में पेट्रोल 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। कई शहरों में कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल में पेट्रोल 110 रुपए के पार नई कीमत लागू होने के बाद भोपाल में सामान्य पेट्रोल की कीमत लगभग 110.52 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं प्रीमियम या ‘स्पीड’ पेट्रोल के दाम 116 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं। Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी डीजल की नई कीमत करीब 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में पेट्रोल 106.56 रुपए और डीजल 91.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आम लोगों की जेब पर असर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका है। दूध के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोगों का मासिक बजट और बिगड़ सकता है।