Latest

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में महंगाई का डबल अटैक, दूध के बाद पेट्रोल-डीजल भी महंगे

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल। आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

देशभर में पेट्रोल 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। कई शहरों में कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भोपाल में पेट्रोल 110 रुपए के पार

नई कीमत लागू होने के बाद भोपाल में सामान्य पेट्रोल की कीमत लगभग 110.52 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं प्रीमियम या ‘स्पीड’ पेट्रोल के दाम 116 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं।

Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी

डीजल की नई कीमत करीब 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में पेट्रोल 106.56 रुपए और डीजल 91.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

आम लोगों की जेब पर असर

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका है। दूध के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोगों का मासिक बजट और बिगड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *