Latest

Betul Railway Station : बैतूल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरी महिला को RPF जवान ने बचाया

Betul Railway Station

Betul Railway Station : बैतूल।  बैतूल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। चलती गोंडवाना एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि आरपीएफ जवान को भी मामूली चोटें आई हैं।

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 4:38 बजे की है। ट्रेन नंबर 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस बैतूल स्टेशन पर पहुंची थी। प्रमिला शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से निजामुद्दीन की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन रुकने पर वह पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतर गई थीं।

इसी दौरान ट्रेन रवाना होने लगी। जल्दबाजी में प्रमिला शर्मा ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उनका हाथ कोच के हैंडल से छूट गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिरकर घिसटने लगीं।

Drug Smuggling Case : सीहोर में मां-बेटे के कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त, NDPS एक्ट में दोनों गिरफ्तार

RPF जवान ने दिखाई बहादुरी

प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के प्रधान आरक्षक कुलवंत सिंह ने तुरंत दौड़ लगाई और महिला को बाहर खींच लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ सेकंड की देरी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। जवान की सतर्कता और बहादुरी से महिला की जान बच गई। घटना के बाद ट्रेन मैनेजर पी.के. दांगी ने वैक्यूम लगाकर ट्रेन को तुरंत रुकवाया। इसके बाद ट्रेन लगभग 6 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही और शाम 4:46 बजे रवाना हुई।

महिला और जवान दोनों घायल

हादसे में महिला यात्री के पैर की एड़ी में गंभीर चोट आई है। वहीं आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह के घुटने और कोहनी पर हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को आरपीएफ के एएसआई मिश्रा के साथ जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ जवान कुलवंत सिंह की बहादुरी की जमकर तारीफ की। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के खतरों को उजागर करती है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *