Latest

Corruption Case : भोपाल में एसीपी ने रिश्वत लेते आरक्षक को पकड़ा, 50 हजार की मांग का मामला

Corruption Case

Corruption Case : भोपाल।   भोपाल में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कोहेफिजा थाने में तैनात आरक्षक यशपाल तोमर और एफआरवी के एक ड्राइवर को एसीपी अनिल वाजपेयी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

मामला मकान मालिक और किराएदार के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि आरक्षक यशपाल तोमर ने किराएदार के पक्ष में कार्रवाई करने या मामला निपटाने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी।

fake agricultural inputs : विदिशा में नकली कृषि सामग्री पर बड़ी कार्रवाई, 22 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त और निलंबित

कैसे हुई कार्रवाई

शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंची, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए। एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप लगाकर आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आगे की कार्रवाई

  • कोहेफिजा पुलिस ने आरक्षक को हिरासत में लिया है
  • एफआरवी ड्राइवर को पद से हटा दिया गया है
  • पूरे मामले की जांच जारी है
  • थाना स्टाफ और थाना प्रभारी केजी शुक्ला की भूमिका की भी जांच की जा रही है

hospital controversy : डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ANM की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *