Vidisha accident news : विदिशा में 15 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मातम

Vidisha accident news

Vidisha accident news : विदिशा।  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्रामीण इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम अजीत पिपरिया में हुई। मृतक की पहचान गोलू आदिवासी के रूप में हुई है।

पानी निकालते समय टूटी रस्सी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलू घर से बकरी चराने निकला था। इसी दौरान वह गांव के एक कुएं पर पानी पीने पहुंचा। पानी निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में गिर गया।

देर से मिली जानकारी, नहीं बच सकी जान

जब गोलू काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह कुएं में गिरा हुआ मिला। घटना की जानकारी देर से मिलने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।

Vidisha Fire News : विदिशा के अरवरिया गांव में भीषण आग, तीन हार्वेस्टर और अनाज जलकर राख

मौके पर पहुंची डायल 112 टीम

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *