Raisen fire news : रायसेन में नरवाई की आग से किसान को 2 लाख का नुकसान, प्रतिबंध के बावजूद नहीं थम रही घटनाएं

Raisen fire news

Raisen fire news : रायसेन।  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम बनखेड़ी में नरवाई की आग ने एक किसान को भारी नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार रात लगी आग ने तेजी से फैलकर खेत में रखी कृषि सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

200 पाइप समेत कृषि सामग्री जलकर खाक

अंबाड़ी निवासी किसान अजीज मंसूरी की बनखेड़ी स्थित कृषि भूमि पर रखे करीब 200 सिंचाई पाइप, स्टार डोरी और अन्य कृषि उपकरण आग में पूरी तरह जल गए। इस घटना में करीब 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

आग ने खेत के मकान तक पकड़ी रफ्तार

नरवाई में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और खेत में बने मकान तक पहुंच गई। मकान के पास रखा पूरा कृषि सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा खेत में लगे दो आम के पेड़ भी झुलस गए।

MP Congress protest : 7 मई को आगरा-मुंबई हाईवे जाम करेगी कांग्रेस, किसानों के मुद्दों पर प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान

आसपास के किसानों को भी नुकसान

इस आग की चपेट में आसपास के कुछ अन्य किसानों की कृषि सामग्री और पाइप भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं, जिससे नुकसान का दायरा और बढ़ गया है।

प्रतिबंध के बावजूद जारी है नरवाई जलाना

जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल आदेश तो जारी होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सख्ती नहीं होने से ऐसी घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं।

पीड़ित किसान अजीज मंसूरी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस नुकसान से उबरना उनके लिए बेहद मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *