Bhopal suicide case : पाल में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाई, वसूली के दबाव के आरोप

suicide

Bhopal suicide case : भोपाल।  भोपाल के कोलार इलाके में कर्ज के दबाव से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि

मृतक की पहचान 45 वर्षीय उत्तम सिंह चौहान के रूप में हुई है। वे मूल रूप से नरसिंहगढ़ के रहने वाले थे और पिछले 10 महीनों से भोपाल के कोलार इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार का गुजारा चलाने के लिए वे रैपिडो चालक के रूप में काम कर रहे थे।

कर्ज और आर्थिक तंगी बनी वजह

परिजनों के अनुसार, उत्तम सिंह ने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से करीब 15 लाख रुपये का लोन लेकर अपने गांव में मकान बनवाया था। इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। समय पर ईएमआई न भर पाने के कारण किस्तें लगातार बाउंस हो रही थीं, जिससे वे तनाव में रहने लगे थे।

Vidisha Fire News : विदिशा के अरवरिया गांव में भीषण आग, तीन हार्वेस्टर और अनाज जलकर राख

वसूली के दबाव के आरोप

मृतक की पत्नी निर्मला चौहान ने आरोप लगाया है कि फाइनेंस कंपनी और अन्य लेनदार लगातार कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। बार-बार कॉल और दबाव के कारण मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा था।

घटना के समय घर पर नहीं था कोई

घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोनों बेटे काम पर गए हुए थे और पत्नी डॉक्टर के पास गई थीं। घर लौटने पर दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

बढ़ते कर्ज और मानसिक दबाव पर सवाल

यह घटना कर्ज और आर्थिक दबाव से जूझ रहे लोगों की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। साथ ही वसूली के तरीकों और मानसिक दबाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *