हाइलाइट्स
-
भोपाल–लखनऊ किराया ₹8,899 तक, सामान्य से कई गुना ज्यादा।
-
सतना-रीवा रूट पर चार गुना वृद्धि, ₹1,000 की जगह ₹4,500–₹6,000 वसूली।
-
त्योहार में ऑनलाइन ऐप्स पर मनमाना किराया, विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं।
-
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश, फिर भी यात्रियों की शिकायतें जारी।
Holi travel bus : भोपाल। होली के त्योहार के चलते मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगरों की ओर यात्रा कर रहे हैं। बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए कई निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
ऑनलाइन बस बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर किराए सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं।
Suicide Case Bhopal : मोबाइल विवाद के बाद महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
भोपाल से लखनऊ और मुंबई के किराए में भारी उछाल
भोपाल से लखनऊ के लिए ऑनलाइन ऐप पर किराया ₹8,899 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही टिकट ₹1,400 से ₹1,800 के बीच उपलब्ध रहता है।
इसी तरह मुंबई के लिए किराया ₹6,006 तक वसूला जा रहा है, जो आमतौर पर ₹1,400 से ₹1,700 के बीच होता है।
Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सतना और रीवा रूट पर चार गुना तक वृद्धि
सतना के लिए सामान्य किराया ₹1,000–₹1,200 होता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह ₹4,500 तक पहुंच गया है।
इसी तरह रीवा जाने वाली बसों में ₹4,500 से ₹6,000 तक किराया लिया जा रहा है, जबकि सामान्य दिनों में यही सफर ₹900 से ₹1,200 में पूरा हो जाता है।
ASHA Protest : हरदा में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण और सुविधाओं की मांग
मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि त्योहारों के दौरान अधिक किराया वसूलने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
Holi Travel Rush : होली का सफर बना चुनौती, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
परिवहन विभाग की सीमित भूमिका
परिवहन विभाग का कहना है कि ऑनलाइन ऐप्स पर प्रदर्शित किरायों पर उनका सीधा नियंत्रण नहीं होता। किराया तय करने का अधिकार संबंधित बस ऑपरेटर के पास होता है और ऐप्स वही दर दिखाते हैं। मांग बढ़ने पर किराया स्वतः ऊंचा हो जाता है।
हालांकि, भोपाल आरटीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री को अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत है तो वह सीधे विभाग में संपर्क कर सकता है।
बैतूल में विवाद, यात्रियों ने जताई नाराज़गी
बैतूल बस स्टैंड पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें ऑल इंडिया परमिट बस पर तय किराए से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगा। यात्रियों ने बताया कि ₹259–₹260 के निर्धारित किराए के बदले उनसे ₹500 से ₹650 तक ऑनलाइन वसूले गए।
मौके पर स्टेज कैरिज बस संचालकों और ऑल इंडिया परमिट बस स्टाफ के बीच बहस भी हुई। आरोप लगाया गया कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के नाम पर बसों का संचालन कर अधिक किराया लिया जा रहा है।
Holi 2026 Bhopal : भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, गोकाष्ठ को फिर प्राथमिकता
एसोसिएशन का बयान
मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन का कहना है कि स्टेज कैरिज के रूप में संचालित नियमित बसें किराए में अनियमितता नहीं कर रहीं, बल्कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्टेज कैरिज की तरह चलने वाली बसों पर नियंत्रण की कमी है।
त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग के बीच किराए में इस तरह की भारी वृद्धि ने यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मामलों में क्या ठोस कार्रवाई करता है।