Latest

CBSE 10th Board Exam : 9 लाख छात्र एक साथ दे रहे अंग्रेजी का पेपर, CCTV-जैमर से कड़ी निगरानी

हाइलाइट्स

  • एमपी बोर्ड के 9 लाख छात्र दे रहे अंग्रेजी का पेपर

  • नकल रोकने CCTV कैमरे और जैमर लगाए गए

  • CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से शुरू

  • भोपाल रीजन में 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल

CBSE 10th Board Exam : भोपाल।  मध्य प्रदेश में आज का दिन लाखों छात्रों के लिए बेहद महतवपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है।

साथ ही खास बात यह है कि इस साल पहली बार करीब 9 लाख छात्र एक साथ परीक्षा में मौजूद हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।

परीक्षा केंद्रों पर कई सख्त इंतजाम

नकल रोकने के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

  • कई केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

  • संवेदनशील केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है।

  • उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) लगातार निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय

भोपाल के प्रज्ञा विद्यालय के छात्र के पिता प्रताप गडेकर ने कहा, “मैंने बेटे से कहा कि चिंता मत करो। सच कहूं तो मैं अपने एग्जाम से ज्यादा उसके एग्जाम में नर्वस हूं।”

पहले हो चुके हैं दो पेपर

इससे पहले हाईस्कूल के दो पेपर आयोजित हो चुके हैं

  • पहला पेपर उर्दू का

  • दूसरा राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय का

हालांकि इन परीक्षाओं में सभी छात्र शामिल नहीं थे।

Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

CBSE 10वीं की आज से परीक्षा भी शुरू

मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

  • छात्र सुबह 10:30 बजे से मैथ्स का पेपर दे रहे हैं।

  • रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है।

  • देशभर के 3856 केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

भोपाल रीजन में करीब 1.25 लाख छात्र CBSE की परीक्षा दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में 496 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 34 केंद्र भोपाल में हैं।

Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता

प्रशासन की अपील

शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड साथ रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *