Latest

Bhopal Cyber Crime : भोपाल में साइबर ठगों का नया तरीका: अफसरों की फोटो लगाकर कर रहे मैसेज, इंजीनियर को बनाया निशाना

हाइलाइट्स

  • भोपाल में अफसरों की फोटो लगाकर साइबर ठगी का प्रयास

  • +84 कोड से आया संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज

  • सहायक यंत्री ने सतर्कता दिखाते हुए नंबर किया ब्लॉक

  • कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bhopal Cyber Crime : भोपाल।  मध्यप्रदेश की राजधानी में साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों की फोटो का दुरुपयोग कर कर्मचारियों को अपना निशाना बना रहे हैं।

तुरंत का मामला सामने आया है जो की नगर निगम से जुड़ा है, जहां ठगों ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की फोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर एक सहायक यंत्री से संपर्क किया है।

Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय

संदिग्ध मैसेज +84 देश कोड से आया

सहायक यंत्री विजय गोयल ने बताया, सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले नंबर में +84 देश कोड का इस्तेमाल किया गया था।

डीपी में कमिश्नर की फोटो लगी थी और मैसेज में लिखा था –
“हैलो विजय, हाउ आर यू डूइंग? वेयर आर यू एट द मोमेंट?”

मैसेज की भाषा और नंबर संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत नंबर ब्लॉक किया और कमिश्नर को इसकी जानकारी दी।

Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

कर्मचारियों को जारी की गई एडवाइजरी

घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। निगम में करीब 16 हजार कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। प्रशासन ने साफ़ किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयास

नवंबर 2025 में भी कमिश्नर के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कर्मचारियों से पैसों की मांग की गई थी। इसके अलावा भोपाल पुलिस कमिश्नर और धार कलेक्टर के नाम पर भी ठगी की कोशिश की जा चुकी है।

Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता

ठगों का तरीका: डीपी का इस्तेमाल

  • इंटरनेट से अधिकारियों की फोटो डाउनलोड की जाती है।

  • व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर वही फोटो डीपी में लगाई जाती है।

  • फिर कर्मचारियों या परिचितों को मैसेज कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है।

  • बाद में पैसों या गोपनीय जानकारी की मांग की जाती है।

शिकायत कहां करें?

यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का प्रयास हो:

  • तुरंत अपने बैंक और नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

  • राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

  • भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9479990636 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ

कमिश्नर का संदेश

नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने कहा है कि यदि कोई उनके नाम या फोटो का उपयोग कर पैसे मांगता है तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। ऐसे किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत उन्हें या प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *